Home GOVERNMENT ORDER पीजीटी के तीन और विषयों का परिणाम जारी, 671 बने प्रवक्ता, रिजल्ट देखने के लिए यहां पर क्लिक करें

पीजीटी के तीन और विषयों का परिणाम जारी, 671 बने प्रवक्ता, रिजल्ट देखने के लिए यहां पर क्लिक करें

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने शुक्रवार रात पीजीटी-2021 परीक्षा के और तीन विषयों हिंदी, समाजशास्त्र और नागरिक शास्त्र का भी अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। इस तरह से 671 अभ्यर्थियों को दीवाली से पहले नौकरी का तोहफा मिला है। इससे पहले 17 विषयों में 1650 अभ्यर्थियों को प्रवक्ता पद की नौकरी मिल चुकी है। इस तरह से कुल 2323 अभ्यर्थियों को प्रवक्ता की नौकरी मिल चुकी है। अब सिर्फ तीन विषयों का परिणाम जारी होना बाकी है। उम्मीद है कि 31 अक्तूबर के पहले चयन बोर्ड शेष तीन विषयों का भी अंतिम परिणाम जारी कर देगा।

चयन बोर्ड की ओर से पीजीटी-2021 के लिए 23 विषयों की लिखित परीक्षा 17 व 18 अगस्त को हुई थी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू पांच अक्तूबर से शुरू है। चयन बोर्ड ने बुधवार रात 23 विषयों में से 10 विषयों जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, कला, तर्कशास्त्र, सैन्य विज्ञान, गृह विज्ञान, संगीत गायन और संगीत वादन का अंतिम परिणाम बुधवार देर रात जारी कर दिया । जिसमें 684 अभ्यर्थियों को प्रवक्ता के पद के लिए सफल घोषित किया गया है। गुरुवार रात सात विषयों रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, भूगोल, कृषि, शिक्षा शास्त्र, संस्कृत और वाणिज्य विषय का परिणाम जारी किया था।

इसमें 966 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। शुक्रवार रात चयन बोर्ड हिंदी, नागरिक शास्त्र, समाजशास्त्र का भी अंतिम परिणाम जारी कर दिया। इसमें कुल 671 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए है। हिंदी में 410, नागरिक शास्त्र में 183 और समाज शास्त्र 78 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। चयनित अभ्यर्थी संस्था की अधिमानता भरने का लिंक चयन बोर्ड की वेबसाइट पर दिया गया। अभ्यर्थी 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन संस्था की अधिमानता भर सकते हैं। 

👉 रिजल्ट देखने के लिए यहां पर क्लिक करें

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96