Home UP News स्कूल में घुसकर छात्रों को लाठी डंडे से पीटा, हमलावरों की गिरफ्तारी तक नहीं होगी पढ़ाई

स्कूल में घुसकर छात्रों को लाठी डंडे से पीटा, हमलावरों की गिरफ्तारी तक नहीं होगी पढ़ाई

by Manju Maurya

औरैया: औरेया में कंचौसी कस्बा स्थित मानस इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के एक छात्र को लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने बुरी तरह पीट दिया। मारपीट की घटना से कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल छात्र को सीएचसी दिबियापुर ले जाया गया है। वहीं, कॉलेज के प्रधानाचार्य का कहना है कि जब तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती स्कूल बंद रखा जाएगा।

मानस इंटर कॉलेज दिबियापुर थाने के कंचौसी चौकी क्षेत्र में स्थित है। अजबपुरवा निवासी हिमांशु यादव पुत्र जगत नारायण ने बताया कि शुक्रवार को वह कॉलेज परिसर स्थित खड़ी अपनी साइकिल देख रहा था। तभी बिनपुरापुर व बिहारीपुर के आधा दर्जन हमलावर कॉलेज में घुस आए और उस पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने उसे खूब पीटा। कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई।

प्रधानाचार्य व शिक्षक बचाने आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायल हिमांशु को आनन-फानन में सीएचसी दिबियापुर ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। छात्र के सिर व पैर में कई चोटें हैं। पीड़ित छात्र की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। वहीं, कॉलेज के प्रधानाचार्य उपेन्द्र शास्त्री ने इस घटना को दुस्साहसिक बताते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में इस तरह की घटना स्वीकार्य नहीं है।

कॉलेज में 60 फीसदी छात्राएं हैं ऐसी घटनाओं से भय व्याप्त होगा। शिकायत दिबियापुर थाने में की गई है। जब तक आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है, उन्हें पकड़ा नहीं जाता है तब तक विद्यायल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। सीओ सिटी नागेंद्र के अनुसार मानस इंटर कॉलेज में मारपीट की घटना की जानकारी नहीं है। अगर ऐसी घटना हुई है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96