Home शिक्षा विभागTGT-PGT UPSESSB TGT-PGT : 5 महीने में 7 लाख युवाओं की तकदीर का हुआ फैसला

UPSESSB TGT-PGT : 5 महीने में 7 लाख युवाओं की तकदीर का हुआ फैसला

by Manju Maurya

प्रयागराज: सरकारी शिक्षक बनने की उम्मीद पाले सात लाख युवाओं की तकदीर का फैसला पांच महीने में हो गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने पिछले साल 29 अक्तूबर को सबसे पहले प्रशिक्षित स्नातक के 12913 और प्रवक्ता के 2595 कुल 15508 पदों का विज्ञापन जारी किया था। बाद में विधिक अड़चन के कारण उसे निरस्त करना पड़ा। उसके बाद 15 मार्च को संशोधित विज्ञापन जारी किया जिसमें पदों की संख्या घटकर 15198 रह गई। अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिए गए, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण अंतिम तिथि कई बार बढ़ानी पड़ी। आखिरी बार 20 मई तक आवेदन लिए गए।

प्रशिक्षित स्नातक के 16 विषयों में 12603 पदों के लिए कुल 710854 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिनका अंतिम परिणाम आवेदन पूरा होने के तकरीबन पांच महीने बाद मंगलवार को घोषित हो गया। अंतिम परिणाम में सात पद बढ़ गए। संशोधित विज्ञापन में प्रशिक्षित स्नातक जीव विज्ञान का पद भी शामिल किया गया था। संजय सिंह के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना से बचने के लिए विज्ञान और जीव विज्ञान के पदों पर अलग-अलग आवेदन लेने पड़े। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती का असर है कि अवकाश के दिनों में भी काम हो रहा है। चयन बोर्ड ने साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को बुलाने की समयसीमा 21 दिन से घटाकर 10 दिन कर दी

चार दशक की सबसे बड़ी भर्ती
चयन बोर्ड अपने गठन के लगभग चार दशक की सबसे बड़ी भर्ती कर रहा है। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों की भर्ती के लिए 1982 में गठित चयन बोर्ड ने प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) 2021 के 15198 पदों पर आवेदन मांगे थे। इससे पहले 2016 में टीजीटी के 7950 और पीजीटी के 1344 कुल 9294 पदों पर भर्ती हुई थी। हालांकि अंतिम चयन परिणाम जारी होने तक यह संख्या और कम हो गई।

रिजल्ट घोषित होने के बाद हैंग हो गई वेबसाइट
टीजीटी 2021 का परिणाम घोषित होने के बाद चयन बोर्ड की वेबसाइट हैंग हो गई। मंगलवार रात 10 बजे रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड हुआ और उसके तुरंत बाद हजारों अभ्यर्थी उस पर हिट करने लगे। इसका नतीजा हुआ कि आधी रात तक रिजल्ट, कटऑफ, अंतिम उत्तरमाला डाउनलोड नहीं हो पा रही थी।

पहली बार बिना साक्षात्कार के अभ्यर्थियों का चयन
एडेड माध्यमिक कॉलेजों में पहली बार प्रशिक्षित स्नातक या सहायक अध्यापकों का चयन बिना साक्षात्कार सीधे लिखित परीक्षा के माध्यम से हुआ है। केंद्र सरकार ने एक निश्चित वेतनमान तक के पदों पर भर्ती से साक्षात्कार की व्यवस्था खत्म कर दी थी। इसके तहत प्रशिक्षित स्नातक से भी साक्षात्कार खत्म हो गया।

गणित में सर्वाधिक पद तो सोशल में दावेदार
टीजीटी 2021 में सर्वाधिक 1989 पद गणित विषय में थे तो वहीं सामाजिक विज्ञान में सर्वाधिक 1,14,764 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। गणित के 1989 पदों के लिए 79765 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था यानि एक पद पर औसतन 40 दावेदार थे। वहीं सामाजिक विज्ञान के 1578 पदों के लिए 114764 आवेदन हुए थे यानि एक पद पर औसतन 73 अभ्यर्थी मैदान में थे। हिंदी के 1956 पदों पर 93994, कला के 813 पदों पर 78689 और अंग्रेजी की 1783 रिक्तियों के सापेक्ष 78546 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जीव विज्ञान के 735 पदों के लिए 75026 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96