Home PRIMARY KA MASTER NEWS आईटीआर में नहीं छिपा सकेंगे आय, नया सिस्टम लागू

आईटीआर में नहीं छिपा सकेंगे आय, नया सिस्टम लागू

by Manju Maurya

कानपुर :अब आयकर विभाग से अपनी कमाई छिपाना आसान नहीं होगा। लंबे इंतजार के बाद आयकर विभाग ने एनुअल इन्फार्मेशन स्टेटमेंट (एआईएस) सुविधा जारी कर दी है। इस स्टेटमेंट में शेयर, म्यूचुअल फंड, बैंक एफडी, बचत खाते पर मिलने वाले ब्याज और पोस्ट आफिस आदि से होने वाली आय का पूरा ब्योरा रहेगा। आयकर विभाग ने सलाह दी है कि आईटीआर भरने से एआईएस जरूर चेक कर लें।कर सलाहकार सीए श्रेष्ठ गोधवानी ने बताया कि पिछले बजट में एनुअल इन्फार्मेशन स्टेटमेंट की घोषणा की गई थी, जिसे अब लागू कर दिया गया है। अभी आय के अन्य स्रोतों की जानकारी न देने से इनकम टैक्स रिटर्न मिसमैच हो जाते हैं।

जिसके बाद आयकर विभाग नोटिस भेजता है। अन्य स्रोतों से होने वाली आय को 65 फीसदी आयकरदाता छिपा जाते हैं। अब करदाता अपने इनकम टैक्स रिटर्न को फाइल करने से पहले नए एआईएस से सत्यापित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आईटीआर फाइलिंग की प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए शेयरों से होने वाले कैपिटल गेन, डिविडेंड इनकम और बैंकों व पोस्ट ऑफिस से मिलने वाले ब्याज पहले से ही इनकम टैक्स रिटर्न में भरी मिलेंगी। वर्तमान में वेतन, टैक्स पेमेंट और टीडीएस आदि की जानकारी फार्म 26एएस में पहले से रहती हैं। सीए श्रेष्ठ गोधवानी ने बताया कि एनुअल इन्फार्मेशन स्टेटमेंट डाउनलोड करने के लिए इनकम टैक्स पोर्टल पर पैन और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करना होगा। फिर सर्विस टैब के जरिए एनुअल इन्फार्मेशन स्टेटमेंट पर पहुंचा जा सकेगा

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96