Home रेलवे भर्ती RRB Group D 2021: ग्रुप D भर्ती में लिखित परीक्षा के साथ दौड़ में भी होना होगा पास, इस तारीख को हो सकती है परीक्षा

RRB Group D 2021: ग्रुप D भर्ती में लिखित परीक्षा के साथ दौड़ में भी होना होगा पास, इस तारीख को हो सकती है परीक्षा

by Sushil Jaiswal

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा करवाने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। मार्च 2019 में निकाली गई इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी पिछले ढाई साल से परीक्षा करवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन रेलवे ने अभी तक अभ्यर्थियों को कोई जवाब नहीं दिया है। 1.03 लाख पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

लिखित परीक्षा के साथ दो तरह की दौड़ में भी होना होगा शामिल :
इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद PET से भी गुजरना होगा और इस दौरान उन्हें 2 तरह की दौड़ में सफल होना होगा। पुरुष अभ्यर्थियों को पहले चरण की दौड़ में 35 किलोग्राम का वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। तो वहीं, महिला अभ्यर्थियों को भी पहले चरण में 20 किलोग्राम का वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को कही भी वजन को नीचे नहीं रखना होगा और उन्हें इसके लिए एक ही मौका मिलेगा। दूसरे चरण की दौड़ में पुरुष अभ्यर्थियों को बिना कोई वजन उठाए 4 मिनट और 15 सेकंड में 1000 मीटर की दूरी तय करनी होगी और महिला अभ्यर्थियों को भी बिना कोई वजन उठाए 5 मिनट 40 सेकंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। 

कब तक हो सकती है परीक्षा :

ग्रुप D भर्ती के लिए परीक्षा के संबंध में यह उम्मीद जताई जा रही है कि सबकुछ सही रहने पर जल्द ही इसका आयोजन किया जा सकता है। हालांकि, अगर रेलवे ग्रुप D के पहले चरण की परीक्षा के पहले NTPC भर्ती के लिए दुसरे चरण की परीक्षा आयोजित करती है, तो ऐसे में अभ्यर्थियों का इंतजार और भी बढ़ सकता है। लेकिन, रेलवे ने अभी तक इस परीक्षा के साथ NTPC भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा को लेकर भी कोई अपडेट नहीं जारी किया है। इसलिए अभ्यर्थियों को इन परीक्षाओं से संबंधित जानकारी के लिए RRB/RRC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96