Home PRIMARY KA MASTER NEWS स्कूली बस पर पथराव, बच्चों में मची चीख पुकार, शिक्षिका के साथ अभद्रता

स्कूली बस पर पथराव, बच्चों में मची चीख पुकार, शिक्षिका के साथ अभद्रता

by Manju Maurya

मथुरा : रास्ते में खड़ी साइकिल को हटाने की कहने पर स्कूल बस में एक युवक ने तोड़फोड़ कर दी। बस का शीशा टूटने से बच्चों में चीख पुकार मच गई। आरोप है कि एक शिक्षिका के साथ भी आरोपी ने अभद्रता की। घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। आरोपी पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गया। इस मामले में स्कूल प्रशासन ने दोषी के खिलाफ हाईवे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

चालक ने साइिकल हटाने को कहा था
सौंख रोड स्थित पातीराम विद्या मंदिर की बस गुरुवार सुबह हाईवे क्षेत्र की हंसराज कॉलोनी में स्कूली बच्चों को लेने जा रही थी, तभी रास्ते में आशापुरी कॉलोनी में खड़ी एक साइकिल को हटाने की कहने पर चालक से साइकिल वाले की नोंकझोंक हो गई। इसमें साइकिल चालक ने बस पर पथराव कर दिया, जिससे

बस का शीशा टूटा
बस का आगे का शीशा टूट गया और उसमें बैठे बस ड्राइवर सहित 3 लोग चुटैल हो गए। बताया गया कि आरोपी ने बस चालक राजेंद्र , सहायिका शशि व टीचर गीता पर हमला कर दिया। बस ड्राइवर, सहायिका व शिक्षिका पर हमला होते देख बच्चों को बस पर छोड़ने आए परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो शराबी ने ईंट पत्थर भी बरसा दिए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। जिस दौरान बस पर हमला हुआ, उसमें 15 बच्चे बैठे थे। स्कूल प्रबंधन ने थाना हाईवे पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर लेकर घटना की जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96