Home PRIMARY KA MASTER NEWS स्कूल की थाली, गिलास और गेहूं ले जाते प्रधानाध्यापक को ग्रामीणों ने पकड़ा, वीडियो वायरल

स्कूल की थाली, गिलास और गेहूं ले जाते प्रधानाध्यापक को ग्रामीणों ने पकड़ा, वीडियो वायरल

by Manju Maurya

यूपी के चंदौली में छुट्टी के दिन बुधवार को इलिया के कौड़िहार स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक का स्कूल के लिए आईं नई थालियां, गिलास और गेहूं को घर ले जाने का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें प्रधानाध्यापक के साथ उनका पुत्र भी हेलमेट लगाए दिखता है, जबकि विद्यालय का गेट बंद दिख रहा है।

गेट के बाहर ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक को आग बुझाने वाला यंत्र, बच्चों को मिड डे मील खिलाने के लिए आई नई थालियां और गिलास, बिजली का केबल व मिड-डे-मील के लिए बोरे में रखे गेहूं को बाइक पर ले जाते वक्त पकड़ लिया था। ग्रामीणों ने अग्निशमन यंत्र और गेहूं को ले जाने की बाबत पूछा तो प्रधानाध्यापक खाली पड़े यंत्र को रिफलिंग कराने व गेहूं को पिसाने की बात कही थी।

वहीं गिलास व थाली के बारे में वे कोई जवाब नहीं दे पाए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तत्काल बीएसए व खंड शिक्षा अधिकारी को दे दी। वहीं सामग्रियों को ले जाने का वीडियो भी वायरल कर दिया। मामले का संज्ञान में लेते हुए बीएसए सत्येंद्र सिंह ने पूरे प्रकरण की जांच बीईओ अरविंद यादव को सौंप दी।
बीईओ ने पूरे प्रकरण की जानकारी ली
बृहस्पतिवार को विद्यालय पहुंचे बीईओ ने ग्रामीणों के समक्ष प्रधानाध्यापक से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। प्रधानाध्यापक ने उनसे भी गेहूं को पिसाने और अग्निशमन यंत्र को रिफिल कराने की बात कही। वहीं बिजली का केबल, नई थाली और गिलास की बात पर विद्यालय में टाइल्स लगाने के कार्य में हो रहे अवरोध के कारण उन्हें दूसरी जगह रखने की बात कही।

विद्यालय की सामग्री किसी भी शिक्षक या प्रधानाध्यापक को कहीं ले जाने की अनुमति नहीं है। पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रेषित की जा रही है। – अरविंद यादव, बीईओ।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96