Home UP News UP Anganwadi Recruitment 2021: क्या यूपी आंगनवाड़ी भर्ती को किया जाएगा रद्द, भर्ती में शामिल होने वाले आवेदनकर्ता जान लें ये जरूरी बात

UP Anganwadi Recruitment 2021: क्या यूपी आंगनवाड़ी भर्ती को किया जाएगा रद्द, भर्ती में शामिल होने वाले आवेदनकर्ता जान लें ये जरूरी बात

by Sushil Jaiswal

उत्तर प्रदेश में इस साल के मध्य में हजारों पदों पर निकली आंगनवाड़ी भर्ती से जुड़ी एक बड़ी महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। कई मीडिया रिपोर्टों में छपी खबर के मुताबिक, यूपी बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग द्वारा हाल ही में 53 हजार पदों पर आयोजित की गई आंगनबा़ड़ी भर्ती को रद्द किया जा सकता है जो आवेदन वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा झटका है। जानकारी के मुताबिक,  विभाग इस भर्ती को रद्द कर दोबारा नई भर्ती आयोजित करेगा। सूत्रों का कहना है कि हाल ही में आंगनवाड़ी, मिनी-आंगनवाड़ी और आंगनवाड़ी सहायिका के 53,000 पदों पर निकाली गई भर्ती में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े अभ्यर्थियों को आरक्षण देने का प्रावधान  शामिल नहीं था जिसकी वजह से इस भर्ती को रद्द कर दोबारा आवेदन मांगे जाएंगे। नई आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी की जा सकती है।

प्रदेश भर में कितने हैं आंगनवाड़ी केंद्र
उत्तर प्रदेश में करीब 60 हजार ग्राम पंचायतें हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में जारी आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों की कुल संख्या 1.89 लाख के करीब बताई गई है। इन केंद्रों के संचालन के लिए लगभग चार लाख वर्कर्स की जरूरत है। ऐसे में जितने कर्मचारियों की कमी है उसे पूरा करने के लिए इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत तक बड़े पैमाने पर विभाग भर्ती का आयोजन करेगा।
कितनी जनसंख्या पर खोला जाता है एक आंगनवाड़ी केंद्र
आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थापना के लिए सामान्य दिशा-निर्देश जनसंख्या मानकों पर आधारित है। आमतौर पर ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में 400-800 जनसंख्या पर एक आंगनवाड़ी केंद्र खोला जाता है और उसके बाद जनसंख्या अधिक होने पर 800 के गुणन में एक और केंद्र खोला जा सकता है। जनजातीय/ पहाड़ी इलाकों में 300-800 की जनसंख्या पर एक आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित किया जाता है। इसके अलावा दूरदराज और कम आबादी वाले क्षेत्रों में लघु आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थापना के लिए भी प्रावधान है। इन केंद्रों के सुगम संचालन और देख-रेख के लिए प्रत्येक केंद्र में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति की जाती है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96