Home पुलिस भर्ती यूपीएसआई भर्ती परीक्षा में 1 नाम वाले कैंडिडेट का एक ही दिन में एग्जाम

यूपीएसआई भर्ती परीक्षा में 1 नाम वाले कैंडिडेट का एक ही दिन में एग्जाम

by Manju Maurya

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर ऑफिसर के 9534 पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा करा रहा है। यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (दारोगा) भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने के इरादे से कई अभ्यर्थियों ने एक से अधिक आवेदन तक किए थे। इनमें एक युवक ने तो आठ आवेदन तक कर डाले थे। हालांकि इनमें ऐसे अभ्यर्थी भी शालिम थे, जिन्होंने एक आवेदन में त्रुटि होने अथवा गड़बड़ी की आशंका के चलते भी एक से अधिक आवेदन कर दिए थे। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने एक से अधिक आवेदन करने वाले करीब पांच हजार अभ्यर्थियों की जांच के बाद 2408 अभ्यर्थियों के अंतिम आवेदन को स्वीकार कर परीक्षा की अनुमति दी गई है, जबकि 2426 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।

डीजी भर्ती बोर्ड आरके विश्वकर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष व महिला), पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 9534 पदों पर भर्ती-2020-21 के अंतर्गत एक से अधिक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का ब्योरा जांचा गया है। आनलाइन परीक्षा के लिए एक से अधिक आवेदन करने वाले करीब पांच हजार अभ्यर्थियों में 453 अभ्यर्थी ऐसे भी सामने आए, जिनके नाम व जन्मतिथि में समानता पाई गई।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षण के बाद इन सभी 453 अभ्यर्थियों की परीक्षा एक दिन कराने का निर्णय लिया है। इसके अलावा एक से अधिक आवेदन करने वाले 2408 अभ्यर्थियों के अंतिम आवेदन को स्वीकृत करते हुए उन्हें आनलाइन लिखित परीक्षा में सम्मलित होने की अनुमति दी गई है, जिन्हें परीक्षा केंद्र आवंटित किए जा रहे हैं। जबकि 2426 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।

बता दें कि 12 नवंबर से दारोगा भर्ती की आनलाइन लिखित परीक्षा आरंभ हुई थी। 15 जिलों के 98 परीक्षा केंद्रों में तीन चरणों में दो दिसंबर तक भर्ती परीक्षा संचालित होगी। 12 नवंबर से पहले चरण की परीक्षा चल रही है। 19 से 24 नवंबर के मध्य दूसरे चरण में तथा 27 नवंबर से दो दिसंबर के मध्य तीसरे चरण में लिखित परीक्षा होगी। प्रतिदिन तीन पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। सुबह नौ से 11 बजे, दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तथा शाम चार से छह बजे के मध्य तीन पालियों में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। भर्ती बोर्ड ने तीन दिसंबर का दिन भी परीक्षा के लिए रिजर्व रखा है। यदि किसी दिन किसी केंद्र पर परीक्षा में कोई बाधा आई तो वह परीक्षा तीन दिसंबर को होगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96