Home UPSSSC UPSSSC 2021: यूपी के पांच विभागों में 22,794 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

UPSSSC 2021: यूपी के पांच विभागों में 22,794 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

by Sushil Jaiswal

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश में जल्द ही बड़ा मौका मिलने वाला है। राज्य में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) 5 विभागों के 22,794 पदों पर मार्च 2022 से पहले भर्ती करने वाली है। UPSSSC ने मार्च 2022 से पहले राजस्व लेखपाल के 7882 पदों, स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों, गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ , एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा करवाने का ऐलान किया है।हालांकि, इन भर्तियों में उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा जो 24 अगस्त को आयोजित हुई PET में शामिल हुए हैं। अगर आप भी राज्य मेंPET के बाद लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :
इन 5 विभागों की पिछली भर्तियों के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि राजस्व लेखपाल के 7882 पदों पर आवेदन करने के लिए इंटर पास और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के9212 पदों पर आवेदन करने के लिए इंटर पास होने के साथ ANM प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में डिप्लोमा का सर्टिफिकेट मांगा जा सकता है। गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान में स्नातक या समकक्ष डिग्री, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक के 2000 पदों पर आवेदन करने के लिए बारहवीं पास और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एवं एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर आवेदन करने के लिए बारहवीं पास होने के साथ पद की जरूरत के हिसाब से डिप्लोमा का सर्टिफिकेट मांगा जा सकता है।

जनवरी से शुरू हो सकता है परीक्षा का दौर :
UPSSSC द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक 5 विभागों के 22,794 पदों पर होने वाली इस भर्ती में से कुछ पदों के लिए परीक्षा नवंबर महीने में होनी थी। हालांकि, अभी तक इसके लिए नोटिफिकेशन नहीं जारी होने के बाद इसकी उम्मीद कम ही नजर आ रही है। वहीं, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22,794 पदों पर होने वाली इन भर्तियों के लिए परीक्षा अब जनवरी में शुरू हो सकती है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96