Home UPSSSC UPSSSC PET Lekhpal 2021: लेखपाल भर्ती के लिए नवंबर के बदले इस महीने हो सकती है परीक्षा, जानें PETमें कितना स्कोर करने वाले इसमें हो सकेंगे शामिल

UPSSSC PET Lekhpal 2021: लेखपाल भर्ती के लिए नवंबर के बदले इस महीने हो सकती है परीक्षा, जानें PETमें कितना स्कोर करने वाले इसमें हो सकेंगे शामिल

by Sushil Jaiswal

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि राज्य में उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 24 अगस्त को आयोजित की गई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के परिणामों की घोषणा कर दी गई है और PET के परिणामों के आधार पर राज्य में लेखपाल के 7,882 पदों समेत कुल 22,794 पदों पर भर्तियां होनी हैं। UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इन भर्तियों में सिर्फ PET में पास होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकते हैं। अगर आप भी PET में शामिल हुए है।

नवंबर के बदले इस महीने में हो सकती है परीक्षा :
UPSSSC की एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक राज्य में लेखपाल के 7,882 पदों के लिए परीक्षा नवंबर महीने में प्रस्तावित है। हालांकि,इस भर्ती के लिए अभी तक नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है, ऐसे में यह परीक्षा समय से हो पाएगी,यह संभव नहीं दिख रहा है। वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन दिसंबर तक जारी किया जा सकता है और इसके लिए लिखित परीक्षा जनवरी या फरवरी महीने में आयोजित की जा सकती है। लेखपाल के इन 7,882 पदों के साथ अन्य 22,794 पदों के लिए भी परीक्षा जनवरी और फरवरी के महीने में संभव है। अभ्यर्थियों को इनसे संबंधित जानकारी के लिए UPSSSCकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

PET में कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थी हो सकेंगे इसमें शामिल :
लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती में सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे। हालांकि, PET में कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे,इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PET में तकरीबन 17लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और इनमें से 4लाख अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती में शामिल होने के योग्य घोषित किए जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि 75 पर्सेंटाइल के आसपास स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को लेखपाल भर्ती में शमिल होने का मौका मिल सकता है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96