Home PRIMARY KA MASTER NEWS 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में 21 शिक्षकों के दस्तावेज संदिग्ध, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण

69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में 21 शिक्षकों के दस्तावेज संदिग्ध, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण

by Manju Maurya

69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत मिली थी नियुक्ति
कन्नौज जिले में 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रथम और द्वितीय चरण के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन हो गया। इसमें 21 शिक्षकों के दस्तावेज संदिग्ध मिले हैं। इनको बीईओ के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ये चार दिसंबर को बीएसए कार्यालय में स्पष्टीकरण देंगे। ऐसा न करने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई होगी।

इसके साथ ही तृतीय चरण के • नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया अब शुरू कर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह ने बताया कि कार्यालय में 69 हजार भर्ती वाले शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन हो रहा है। इनके शैक्षिक अभिलेख का एक सेट कार्यालय में भी जमा होता है।

शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन ऑनलाइन और ऑफलाइन कराया गया। सभी अभिलेखों का संबंधित बोर्ड और यूनिवर्सिटी से भौतिक सत्यापन कराया गया। इसमें 21 नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख संदिग्ध मिले हैं। इनको बीईओ के माध्यम से नोटिस जारी की जा चुकी है। चार दिसंबर को बीएसए कार्यालय में उपस्थित होकर इन सभी को स्पष्टीकरण देना है। बीएसए कार्यालय में उपस्थित नहीं होते हैं, तो जनपदीय चयन समिति और जिलाधिकारी की संस्तुति पर शिक्षकों को बर्खास्तगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

वेतन की वसूली के लिए रिकवरी नोटिस भी जारी होगी। जनपद में प्रथम चरण में 300, द्वितीय चरण में 1082 और तृतीय चरण में 106 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। प्रथम और द्वितीय चरण के शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन पूरा हो चुका है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96