बलिया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा DM के आदेश पर ब्लॉक संसाधन केन्द्रों पर ऑनलाइन अटेंडेंस लगाने हेतु आदेश जारी किया गया जिसके बाद शिक्षा विभाग के आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने इसका विरोध जताया कहा गया न मानदेय समय से मिलता और न PF जमा किया जाता है कोई सुविधा भी नही दी जाती है शोषण जरूर किया जाता है।
इसी क्रम में आउट सोर्सिंग वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री वैभव मिश्रा द्वारा कहा गया आउट सोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध किया जायेगा जरूरत पड़ने पर उचित कार्यवाही भी की जायेगी उन्होंने बताया विगत 2 सालों से अनगिनत शिकायत की गई मुख्यमंत्री जी से एवं अधिकारियों से परन्तु उनका निस्तारण नही हुआ न आज तक किसी भी आउट सोर्सिंग कर्मचारी का मानदेय 5 तारीख तक दिया गया ऊपर से 2-3 महीनों तक कई बार इंतजार करना पड़ता है मानदेय भी इतना नही इस महंगाई में परिवार या स्वयं का भरण पोषण हो सके सुविधा के नाम पर PF दिया जाता है परन्तु देखा जाए कई जिलों में PF जमा नही किया जाता जब कोई शिकायत की जाए तो कारवाही भी नही होती अगर जांच की जाए करोड़ रूपये का घोटाला चल रहा जिससे लड़ना आसान नही होगा।
देखा जाए तो किसी प्रकार की कोई सुविधा नही मिलती TA, DA या अन्य अवकाश बाकी सभी चीजें जबकि हम सभी आउट सोर्सिंग कर्मचारी सरकारी कार्यों को बखूबी करते है सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में भी भरपूर सहयोग देते है मगर हमारी सुनने वाला कोई नही है माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा निगम की बात कही गई मगर उसका भी अभी तक कुछ पता नही है।
अंत में यही कहना है सबसे पहले चीजों को सही करने का कष्ट करे उसके बाद ही ऑनलाइन अटेंडेंस जैसी गतिविधियों को लागू करे यदि ऐसा नही होता है तो प्रदेश के शिक्षा विभाग के समस्त आउट सोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा इसका विरोध किया जायेगा।
जिलाधिकारी महोदय, बलिया के पत्रांकः 1828/आ०ले० जि०-निर्देश/2025-26 दिनांक 19 जून 2025 के कम में जनपद के समस्त विकास खण्डों / ब्लाक संसाधन केन्द्रों / नगर संसाधनकेन्द्र /नगरक्षेत्र पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस मशीन लगायें जाने के निर्देश दिये गये है।
आप समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारीयों को यह निर्देशित किया जाता है कि अपने कार्यालयों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस स्थापित कराते हुए इसकों संचालित कराना सुनिश्चित करायें एवं माह जुलाई, 2025 का वेतन / मानदेय आहरण बायोमेट्रिक अटेंडेंस की रिपोर्ट के आधार पर ही किया जाए। माह जुलाई से किसी भी अधिकारी/कर्मचारी का वेतन/मानदेय बिना बायोमेट्रिक अटेंडेंट के आहरण नही किया जायेंगा। यह कार्य अन्यन्त ही महम्वपूर्ण है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जायें। इसे सवोच्च प्राथमिकता प्रदान करें।
संलग्नकः- जिलाधिकारी महोदय द्वारा जारी पत्र।
