Home PRIMARY KA MASTER NEWS आरोप: लॉकडाउन में बंद था स्कूल, मगर विद्यार्थियों को कराया चार लाख का भोजन

आरोप: लॉकडाउन में बंद था स्कूल, मगर विद्यार्थियों को कराया चार लाख का भोजन

by Manju Maurya

गोरखपुर।कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज विष्णुपुरा गौनर चौरी-चौरा में विद्यार्थियों को भोजन कराने के मद में 4,02,450 रुपये खर्च किए गए। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मिली जानकारी में इसका खुलासा हुआ है। वहीं, इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि शासन के आदेश पर फरवरी से मार्च तक विद्यालय खोला गया था। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, शिकायत मिलने पर जांच कराने की बात कह रहे हैं।  मियां बाजार निवासी आरटीआई कार्यकर्ता सुशीला देवी के अनुसार, कोरोना की दूसरी लहर में सरकार ने लॉकडाउन तीसरी बार 30 मई तक बढ़ाया था। इस दौरान सभी विद्यालय और शिक्षण संस्थाएं पूर्णतया बंद थे। आरोप है कि राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज विष्णुपुरा लॉकडाउन के कारण बंद था, लेकिन छात्रों के भोजन मद में लाखों रुपये खर्च किए गए हैं।आरटीआई के तहत मांगी गई, जानकारी में सूचित किया गया है कि

इस विद्यालय में फरवरी-2021 में विद्यार्थियों को 1131 खुराक भोजन कराया गया। इसके लिए 84,825 रुपये खर्च हुए। मार्च-2021 में विद्यार्थियों को 4235 खुराक भोजन कराया गया। इसके लिए 3,17,625 रुपये खर्च किए गए हैं। सुशीला देवी का आरोप है कि फरवरी और मार्च में लॉकडाउन के बावजूद 4,02,450 रुपये खर्च किए गए।
राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज विष्णुपुरा गौनर चौरी-चौरा के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. जीतेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शासन के आदेश पर नौ फरवरी-2021 से कक्षा 11-12 और मार्च-2021 में कक्षा नौ-दस की कक्षाएं शुरू हुई थीं। विद्यालय में 209 विद्यार्थी पढ़ते हैं। उनकी उपस्थिति के आधार पर फरवरी में 1311 और मार्च में 4235 खुराक भोजन कराया गया। इसमें कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में फरवरी-मार्च में विद्यार्थियों के भोजन की मद में धन खर्च किए जाने की जानकारी नहीं है। यदि शिकायत की जाती है तो जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96