Home UP News बैंक कर्मियों की हड़ताल: आगरा में रुका 150 करोड़ रुपये का लेनदेन

बैंक कर्मियों की हड़ताल: आगरा में रुका 150 करोड़ रुपये का लेनदेन

by Manju Maurya

प्रस्तावित बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक के खिलाफ यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को दो दिन की हड़ताल शुरू कर दी। आगरा के संजय प्लेस स्थित एलआईसी बिल्डिंग पर बैंक कर्मचारियों ने सरकार विरोधी प्रदर्शन किया और बैंकों का निजीकरण रोकने की मांग की। हड़ताल से शहर में 150 करोड़ रुपये का लेनदेन ठप हो गया। शुक्रवार को भी बैंकों में हड़ताल रहेगी। 
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल हुए यूनाइटेड फोरम के मदन मोहन राय ने कहा कि सरकार निजीकरण पर अड़ी है, जबकि आम लोगों की पूंजी बैंकों में जमा है। सरकार बैंकों में 51 फीसदी से घटाकर अपनी हिस्सेदारी 26 फीसदी पर लाना चाहती है। यह निजीकरण आम लोगों की जमा पूंजी पर खतरा बन जाएगा। 

बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन 
फोरम ने देश के उन उद्योगपतियों पर बकाया एनपीए की सूची जारी की, जिनसे पैसा वसूलने पर बैंकों की समस्याएं दूर हो सकती हैं। हड़ताल के पहले दिन बैंक कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं केनरा बैंक कर्मचारियों ने क्षेत्रीय कार्यालय पर भी विरोध प्रदर्शन कर निजीकरण रोकने की मांग की। प्रदर्शन में पंकज शर्मा, सौरभ शर्मा, सागर गुजराती, मयंक सिंह, योगेश शर्मा, प्रवीण कुमार सिंह, अमित यादव, सुनील शर्मा आदि शामिल रहे। 

अभी दो दिन की है हड़ताल
यूएफबीयू के संयोजक गजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तो दो दिनों की हड़ताल की है। सरकार जनविरोधी नीति पर अड़ी रही तो यूनाइटेड फोरम इस हड़ताल को आगे बढ़ाने पर विचार करेगी। 

यूनाइटेड फोरम के सुरेश बाबू ने कहा कि बैंक कर्मचारी अपना वेतन कटवा कर हड़ताल कर रहे हैं। यह आंदोलन लोगों की जमा पूंजी बचाने का है। बैंक बचाओ, देश बचाओ के नारे के साथ हमारे ग्राहक भी साथ खड़े हों। 

शैलेंद्र झा ने कहा कि सरकार बड़े औद्योगिक ग्रुपों से एनपीए वसूल नहीं पा रही। उसकी भरपाई के लिए ऐसे ऐसे निजीकरण और शेयर हिस्सेदारी घटा रही है। इससे बैंकिंग सेक्टर बुरी तरह से प्रभावित हो जाएगा, यह संशोधन रुकना चाहिए। 

बैंक ग्राहक राखी ने कहा कि एटीएम खराब पड़े हैं। छह एटीएम पहुंची, लेकिन एक भी काम नहीं कर रहा, तब मैने पेटीएम करके दुकानदार से कैश ले लिया। बैंक हड़ताल है तो आउटसोर्सिंग पर चलने वाले एटीएम क्यों बंद किए गए। 
दुकानदारों को पेटीएम, बदले में ली नगदी
दो दिन की बैंक हड़ताल के कारण एटीएम पर दबाव बढ़ गया तो दोपहर में ही संजय प्लेस, कमला नगर, सदर बाजार, सिकंदरा बोदला रोड के एटीएम खाली हो गए। एटीएम पर दोपहर में ही नो कैश के बोर्ड लगा दिए गए। बोदला सिकंदरा रोड पर करगिल पेट्रोल पंप के पास 8 बैंकों के एटीएम हैं, लेकिन इनमें से केवल दो में ही नगदी निकल पाई। 

छह खाली और खराब एटीएम मिले तो पूरा दबाव दो एटीएम पर ही आ गया, जिस पर नकदी निकालने वालों की कतार लग गई। ऐसे में कई युवाओं ने दुकानों पर जाकर पेटीएम किया और बदले में दुकानदार दो से पांच हजार रुपये तक कैश ले लिए। बैंक बंद होने के कारण ज्यादा नकदी दुकानों पर रखने या साथ ले जाने का खतरा न उठाते हुए व्यापारियों ने फोन पे, गूगल पे और पेटीएम से पैसे लेकर बदले में नकद धनराशि दे दी

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96