Home PRIMARY KA MASTER NEWS प्रधानाध्यापक निलंबित, ठेकेदार पर केस दर्ज

प्रधानाध्यापक निलंबित, ठेकेदार पर केस दर्ज

by Manju Maurya

वाराणसी : प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर बघाई में मंगलवार को शौचालय का छज्जा गिरने से पांच वर्षीय बालक आदित्य यादव की हुई मौत के मामले में बीईओ सादात सुरेंद्र प्रजापति ने तत्कालीन निर्माण प्रभारी बैजनाथ यादव पर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं वर्तमान प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए बीएसए हेमंत राव ने निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच करने की जिम्मेदारी सैदपुर बीइओ राजेश सिंह को दी है।

बीएसए ने बताया कि बीसी सर्किल को निर्देश दिया गया है कि वह उक्त विद्यालय भवन के निर्माण में खर्च हुई धनराशि का विवरण उपलब्ध कराएं, ताकि निर्माण प्रभारी से उसकी रिकवरी की जा सके। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के आदेश पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार को शीशम के पेड़ की डालियों को छांटा गया, जिन डालियों को पकड़ कर बच्चे झूलते थे। चहारदीवारी के किनारे बोरियों में भरकर रखा कंक्रीट भी हटवा दिया गया, जिसके सहारे बच्चे चहारदीवारी पर चढ़ कर शीशम की डालियों और शौचालय का छज्जा पकड़ कर न झूलें। इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि विद्यालय की साफ-सफाई की जा रही है। अतिशीघ्र जर्जर हिस्सों का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। निर्माणकर्ता के विरुद्ध तहरीर दी गई है, साथ ही अध्यापकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष अगम दास ने बताया कि निर्माणकर्ता क्षेत्र के बोझी रायपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बैजनाथ यादव है। उनके खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।

देर रात कराया गया अंतिम संस्कार
बहरियाबाद। मंगलवार की रात को ही मृतक आदित्य का पोस्टमार्टम कराया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया। मासूम के पिता और भाई अपने चहेते का अंतिम दर्शन भी नहीं कर सके। सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गए थे। इधर मां के बिलखने से गांव में मातम पसरा हुआ था। दादी सुखिया देवी और भाई अजय और बहन अनीता की सिसकियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96