Home PRIMARY KA MASTER परिषदीय विद्यालयों की अब कंट्रोल रूम से होगी निगरानी, CM करेंगे लोकार्पण, 16 शिक्षक होंगे तैनात

परिषदीय विद्यालयों की अब कंट्रोल रूम से होगी निगरानी, CM करेंगे लोकार्पण, 16 शिक्षक होंगे तैनात

by Manju Maurya

गोरखपुर। शिक्षा विभाग की सूरत बदलने के क्रम में डीएम विजय किरन आनंद ने एक और नई पहल की है। मिशन प्रेरणा, ऑपरेशन कायाकल्प, मिड डे मील, समावेशी शिक्षा समेत परिषदीय विद्यालयों में संचालित योजनाओं की निगरानी के लिए उन्होंने विकास भवन में अत्याधुनिक कंट्रोल रूम का निर्माण कराया है। इस पर 80 लाख रुपये खर्च हुए हैं। PRIMARY KA MASTER DISTRICT NEWS CHANNEL, BASIC SHIKSHA NEWS

इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को करेंगे। मुख्यमंत्री विकास भवन पहुंचकर कंट्रोल रूम भी देख सकते हैं। इसकी तैयारियां चल रही हैं। डीएम का कहना है कि यह देश का पहला आधुनिकतम कंट्रोल रूम होगा।

जानकारी के मुताबिक, कंट्रोल रूम से गोरखपुर सहित मंडल के सभी परिषदीय व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की निगरानी आसान हो जाएगी। उन्हें जरूरी सहयोग मिल सकेगा। शिक्षक अपने छात्रों की शिक्षण संबंधी समस्याओं का समाधान प्राप्त करने के साथ ही खुद की समस्याओं का भी त्वरित निदान प्राप्त कर सकेंगे। इस कंट्रोल रूम से कई सेवाएं प्राप्त होंगी। शुक्रवार को डीएम विजय किरन आनंद, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह समेत, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों ने भी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर तैयारियां जांचीं।

कंट्रोल रूम में 16 शिक्षक होंगे तैनात

कंट्रोल रूम में 16 शिक्षक तैनात होंगे। इसके लिए कॉलिंग सुविधा मुहैया कराई गई है। यहां कंप्यूटर व हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा होगी। पावर बैकअप दिया गया है। स्मार्ट टीवी भी है। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कंट्रोल रूम संचालित होगा। जिले में 2,493 परिषदीय विद्यालय हैं। इन परिषदीय विद्यालयों में 600 स्मार्ट क्लास हैं। सभी ब्लॉकों में खुले कस्तूरबा गांधी विद्यालय में भी स्मार्ट कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इन सभी स्मार्ट क्लास को जरूरी पठन पाठन सामग्री इस कंट्रोल रूम से उपलब्ध कराई जाएंगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96