Home PRIMARY KA MASTER NEWS दूसरे के नाम पर नौकरी करने वाले मामले में आया नया मोड़, 36 साल बाद सामने आया असली कर्मचारी

दूसरे के नाम पर नौकरी करने वाले मामले में आया नया मोड़, 36 साल बाद सामने आया असली कर्मचारी

by Manju Maurya

गोरखपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में प्रधान सहायक पद पर फर्जी नियुक्ति से जुड़े विवाद में नया मोड़ आ गया। ज‍िस व्‍यक्‍त‍ि के नाम पर फर्जी नौकरी करने का आरोप है वह व्‍यक्‍ति भी अब सामने आ गया है। अब दोनों पक्ष आमने सामने आ गए हैं। आरोपित ने अपनी नियुक्ति को सही बताया है। दूसरी ओर एक व्यक्ति ने सामने आकर दावा किया है कि वही रवि प्रकाश मिश्रा हैं, जिनकेे नाम पर रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने पूरी नौकरी कर ली। इस विवाद में अभी तक शासन की ओर से आरोपित कर्मचारी के निलंबन पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

आरोप‍ित रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने अपनी न‍ियुक्‍ति को सही बताया

आरोपित रवि प्रकाश चतुर्वेदी का दावा है कि उन्हें दोषी नहीं बताया गया है बल्कि नियुक्ति पर संदेह जताया गया है। रवि प्रकाश चतुर्वेदी का कहना है कि फरवरी 1985 में उनकी नियुक्ति कनिष्ठ लिपिक के पद पर जिगना में हुई थी। चित्तौरा बहराइच में उनकी नियुक्ति नहीं की गई थी। उनकी सेवा पुस्तिका में भी तैनाती दर्ज है। उनका दावा है कि वह रवि प्रकाश चतुर्वेदी हैं लेकिन गलती से नाम रवि प्रकाश मिश्रा दर्ज हुआ था। उनका कहना है कि उनकी नियुक्ति पूरी तरह सही है। यदि कोई अनियमितता होती तो विभाग में 36 वर्ष नौकरी नहीं कर पाते।

रवि प्रकाश मिश्रा ने कहा, मेरी जगह पर काम कर रहे हैं रवि चतुर्वेदी

दूसरी ओर रवि प्रकाश मिश्रा भी सामने आए हैं। उनका आरोप है कि नियुक्ति के लिए जारी सूची में उनका नाम था लेकिन उस समय उ’च पदों पर कार्यरत रवि प्रकाश चतुर्वेदी के रिश्तेदारों ने उन्हें धमका कर भगा दिया था। उनकी जगह रवि प्रकाश चतुर्वेदी की नियुक्ति कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि उनकी तैनाती उस समय बाल विकास परियोजना अधिकारी चित्तौरा बहराइच मेें रिक्त पद पर हुई थी। इस नियुक्ति आदेश के आधार पर वह फरवरी 1985 को पद ग्रहण करने बहराइच गए थे। उनके गांव के ही रवि प्रकाश चतुर्वेदी के बड़े भाई उस समय बहराइच में पुलिस विभाग में तैनात थे। धमकाकर उन्हें ज्वाइन करने से रोक दिया गया था।

यह है मामला

समाज कल्याण विभाग में कार्यरत प्रधान सहायक रवि प्रकाश चतुर्वेदी पर फर्जी तरीके से 36 साल नौकरी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी। शिकायत है कि नियुक्ति के लिए रवि प्रकाश मिश्रा का चयन हुआ था लेकिन रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने कूटरचना कर ज्वाइन कर लिया। शिकायत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव की अगुवाई में दो सदस्यीय टीम ने जांच की। जांच में शिकायत सही मिलने पर जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर रवि प्रकाश चतुर्वेदी के निलंबन एवं उनपर विधिक कार्रवाई की संस्तुति की है। रवि प्रकाश चतुर्वेदी को 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होना है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96