Home PRIMARY KA MASTER NEWS STF के रडार पर मथुरा परिषदीय विद्यालयों के फर्जी शिक्षक, बीएसए से मांगा रिकॉर्ड

STF के रडार पर मथुरा परिषदीय विद्यालयों के फर्जी शिक्षक, बीएसए से मांगा रिकॉर्ड

by Manju Maurya

शिक्षक भर्ती में फर्जीवाडे़ को लेकर जनपद एक बार फिर एसटीएफ के रडार पर आ गया है। नियुक्तियों में फर्जीवाडे़ के प्रारंभिक तथ्य जुटाने के बाद एसटीएफ ने अब जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से संदिग्ध शिक्षकों का मूल्य रिकार्ड मांगा है। इससे जनपद स्तर पर बेसिक शिक्षा में खलबली है।

एक बार फिर एसटीएफ की सक्रियता बढ़ रही हैबेसिक शिक्षा अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में फर्जी शिक्षकों की भर्ती और फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्तियों के मामले में मथुरा जनपद प्रदेश की सुर्खियां बन चुका है। बडे़ स्तर पर यहां एसटीएफ ने फर्जी शिक्षक भर्ती का रैकेट पकड़ा था। अनेक फर्जी शिक्षक जेल गए और बड़े स्तर पर फर्जी शैक्षिक व अन्य प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्ति पाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। अब इसमें एक बार फिर एसटीएफ की सक्रियता बढ़ रही है। जनपद में एसटीएफ ने शिकायत के आधार पर मथुरा जनपद में फर्जी टैट, चयन आवेदन के बाद शैक्षिक प्रमाणपत्रों में बदलाव, बीटीसी अंकतालिका में बदलाव के संदिग्ध मामलों की जांच शुरू कर दी है। इसमें विकलांगता प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्ति पाने वाले भी कठघरे में हैं। एसटीएफ ने प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद अब ऐसे संदिग्ध शिक्षकों का मूल्य रिकॉर्ड जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से मांग लिया है। 


 फर्जीवाडे़ के आवश्यक तथ्य-

दिसंबर 2016 में तत्कालीन बीएसए मनोज मिश्रा ने जारी की थी 19 फर्जी शिक्षकों की सूची।- दिसंबर 2016 में तत्कालीन डायट प्राचार्य मुकेश अग्रवाल ने फर्जी टैट से बीटीसी में चयनित 25 अभ्यर्थियों की जारी की सूची।- मई 2018 में 33 चयनित शिक्षकों के टैट प्रमाण पत्रफर्जी होने पर डायट प्राचार्य ने कराई रिपोर्ट।-जून 2018 में 108 फर्जी नियुक्तियों में एसटीएफ की कार्रवाई, विभागीय बाबू सहित कई को पकड़ा।- फर्जी नियुक्तियों में 88 प्रधानाध्यापक निलंबित किए, प्रदेश स्तरीय जांच के आदेश।
 एसटीएफ का पत्र मिला है, जिसमें उन्होंने जनपद से जुडे़ कुछ शिक्षकों का नियुक्ति से जुड़ा शैक्षिक व अन्य रिकॉर्ड मांगा है। खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से रिकॉर्ड जुटाते हुए एसटीएफ को भेजा जा रहा है। -राजेश कुमार सिंह, बीएसए मथुरा

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96