Home UPTET यूपीटीईटी दोबारा कराने की तारीख को लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में दी अहम जानकारी

यूपीटीईटी दोबारा कराने की तारीख को लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में दी अहम जानकारी

by Manju Maurya

लखनऊ । प्रश्नपत्र लीक होने के कारण रद की गई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2021 अब अगले साल जनवरी के तीसरे हफ्ते में दोबारा आयोजित की जाएगी। गुरुवार को विधानसभा में यूपीटीईटी प्रश्नपत्र लीक होने का मुद्दा उठने पर सदन को यह जानकारी बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा.सतीश चंद्र द्विवेदी ने दी।

समाजवादी पार्टी के नरेंद्र वर्मा ने यूपीटीईटी का पेपर लीक होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार शिक्षित बेरोजगारों का शोषण कर रही है। इस घोटाले के आरोपी शासन-सत्ता के करीबी हैं। जवाब में संसदीय कार्य मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि यूपीटीईटी का दोबारा आयोजन होने पर आवेदक अभ्यर्थी पुराने आवेदन पर ही परीक्षा में बैठ सकेंगे। इसके लिए उन्हें अलग से कोई शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने विभिन्न जिलों में 10 मुकदमे दर्ज कराए हैं जिनमें 33 लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं। घोटाले का मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि पर्चा लीक होने के कारण रद की गई यूपीटीईटी 2021 की नई तिथि का इंतजार सभी अभ्यर्थी कर रहे हैं। परीक्षा की नई तिथि निर्धारित करने के लिए विचार-विमर्श के बीच उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी के नए सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने परीक्षा कराने की तैयारी भी तेज कर दी है। शुचितापूर्ण तैयारियों में प्रश्नपत्र तैयार करने, फिर माडरेटर द्वारा परीक्षण करने, परीक्षा केंद्रों के परीक्षण, फिर से प्रवेशपत्र जारी करने आदि की प्रक्रिया में लगने वाले समय को देखते हुए 20 जनवरी के पहले परीक्षा होना कठिन है।

यूपीटीईटी 28 नवंबर को दो पालियों में प्रस्तावित थी। पहली पाली की परीक्षा दस बजे से होनी थी, परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंच चुके थे, लेकिन उसी बीच पर्चा लीक होने की सूचना पर सक्रिय हुई एसटीएफ की रिपोर्ट पर परीक्षा रद करने का निर्णय लिया गया। परीक्षा को लेकर गोपनीयता न बरतने के आरोप में तत्कालीन सचिव को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच कर रही एसटीएफ उनसे पूछताछ कर रही है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96