Home UPTET UPTET exam 2021: यूपी टीईटी में इस बार होंगे कई अहम बदलाव

UPTET exam 2021: यूपी टीईटी में इस बार होंगे कई अहम बदलाव

by Manju Maurya

 UPTET 2021: यूपी टीईटी में इस बार होंगे कई अहम बदलाव, जाने- कब तक जारी हो सकती है परीक्षा की नयी तारीख उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) द्वारा 28 नवंबर को आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) यूपी टीईटी के रद्द होने के बाद अभ्यर्थी जल्द से जल्द इस परीक्षा को फिर से आयोजित करने की मांग कर रहे हैं।28 नवंबर को आयोजित होने वाली इस परीक्षा को पेपर लीक की वजह से रद्द कर दिया गया था। साल में एक बार आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा कोरोना महामारी की वजह से पहले ही अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही है और अब इसके रद्द हो जाने से अभ्यर्थियों की चिंता और भी बढ़ गई है। यूपी टीईटी UPTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों से सात अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे और इसमें शामिल होने के लिए तकरीबन 21 लाख अभ्यथियों ने आवेदन किया है। अगर आपने भी इसमें शामिल होने के लिए आवेदन किया है

, तो बाकी बचे समय में इसके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE CTET – UPTET – State TET : आचार्य सीरीज की सहायता ले सकते हैं। पेपर लीक की वजह से फिर से आयोजित होने वाली UPTET यूपी टीईटी में इस बार कई परिवर्तन किए जाएंगे। अब इस परीक्षा में हर परीक्षार्थी के लिए एक अलग लिफ़ाफा होगा ओर नॉन टचेबल इस लिफाफे में अभ्यर्थियों का प्रश्नपत्र , कॉपी और ओएमआर शीट रखी होगी। इस परीक्षा का पेपर फिर से लीक ना हो इसलिए यह कोशिश की जा रही है कि हर ओएमआर शीट की कोडिंग अभ्यर्थी के आधार नंबर से लिंक हो। यानी ओएमआर शीट, रोल नंबर और अभ्यर्थी का आधार कार्ड नंबर इंटरलिंक होंगे ताकि सॉल्वर बैठकर परीक्षा भी देगा तो पकड़ा जाए। साथ ही इस बार प्रश्न पत्र छापने का काम उसी प्रिंटिंग प्रेस को दिया जाएगा जिसको गोपनीय दस्तावेज छापने का अनुभव होगा।

कब तक जारी होगी परीक्षा की तारीख 

पेपर लीक की वजह से 28 नवंबर को आयोजित होने वाली UPTET यूपी टीईटी के रद्द होने के बाद UPBEB जल्द से जल्द इसके आयोजन में जुट गई है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार UPBEB इस परीक्षा को एक महीने के भीतर फिर से आयोजित करेगी और परीक्षा की नई तारीख का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। यह उम्मीद जताई जा रही गई कि 15 दिसंबर तक इस परीक्षा के आयोजन की तारीख घोषित कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाईट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96