Home UP News यूपी विधानसभा 2022 : निर्वाचन आयोग ने जारी की मतदाता सूची, उत्तर प्रदेश में मतदाता – एक नजर

यूपी विधानसभा 2022 : निर्वाचन आयोग ने जारी की मतदाता सूची, उत्तर प्रदेश में मतदाता – एक नजर

by Manju Maurya

लखनऊ, पिछले पांच वर्ष में प्रदेश में 90.30 लाख मतदाता बढ़ गए हैं। वर्ष 2017 में 14,12,53,172 मतदाता थे जो बढ़कर 15,02,84,005 हो गई है। इनमें 8,04,52,736 पुरुष व 6,98,22,416 महिलाएं व 8853 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। वर्ष 2022 में प्रदेश की अनुमानित जनसंख्या 24.03 करोड़ की तुलना में मतदाताओं का अनुपात 62.52 प्रतिशत है। प्रदेश में युवा मतदाताओं (18 से 30 वर्ष) की कुल संख्या भी 3.89 करोड़ पहुंच गई है। 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के 24,03,296 मतदाता हैं।

एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने एक नवंबर से पांच दिसंबर तक मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया था। बुधवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि अभियान के दौरान 52,80,882 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इनमें 23,92,258 पुरुष, 28,86,988 महिला व 1636 थर्ड जेंडर शामिल हैं। 18-19 वर्ष के कुल मतदाताओं की संख्या 19,89,902 है। इनमें 10,62,410 पुरुष व 9,26,945 महिला व 547 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं।

अभियान के दौरान 21,40,278 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इसमें 10,00,050 मतदाताओं के नाम मृत्यु के कारण, 3,32,905 के नाम दूसरे स्थानों में चले जाने के कारण व 7,94,029 नाम मतदाता सूची में दो बार दर्ज होने के कारण काट दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक नवंबर को अनंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के समय 14,71,43,298 मतदाता थे जो अब बढ़कर 15,02,84,005 हो गए हैं। प्रदेश में कुल दिव्यांग मतदाताओं की संख्या भी 10,64,266 हो गई है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची सभी पोङ्क्षलग बूथों पर एक सप्ताह तक प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी व मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में भी मौजूद रहेगी। मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 पर फोन करके भी मतदाता सूची में अपने नाम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यदि छूट गया है नाम तो तत्काल बनें मतदाता : मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि किसी का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट गया है तो वे अपना नाम आनलाइन या आफलाइन किसी भी माध्यम से फार्म-6 भरकर जुड़वा सकते हैं। इसके अलावा बूथ लेवल अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, मतदाता पंजीकरण केंद्र एवं वेबसाइट के माध्यम से छूटे हुए मतदाता अपना नाम जुड़वा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम न होने पर मतदान के दिन वोट नहीं डाल पाएंगे।

उत्तर प्रदेश में मतदाता – एक नजर
कुल मतदाता-15,02,84,005
पुरुष मतदाता-8,04,52,736
महिला मतदाता-6,98,22,416
थर्ड जेंडर-8853
मतदाता-आबादी अनुपात-62.52 प्रतिशत
महिला-पुरुष अनुपात-868
80 वर्ष से अधिक के मतदाता-24,03,296
100 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता-39589
दिव्यांग मतदाता-10,64,266
पोङ्क्षलग स्टेशन की संख्या-92,821
पोङ्क्षलग बूथों की संख्या-1,74,351

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96