Home 7th Pay Commission 7th Pay Commission:- केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर, जनवरी के वेतन के साथ मिलेगी यह सौगात? जानिए डिटेल्स

7th Pay Commission:- केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर, जनवरी के वेतन के साथ मिलेगी यह सौगात? जानिए डिटेल्स

by Manju Maurya

सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत सैलरी पाने वाले केन्द्र सरकार के कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए एक और अच्छी खबर है.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को उनके इस महीने (जनवरी 2022) के वेतन के साथ कुछ अतिरिक्त पैसे मिलने वाले है. इस संबंध में गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) के मौके पर घोषणाएं किए जाने की उम्मीद है बाल शिक्षा भत्ता (सीईए) उन भत्तों में से एक है जो केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को देती है. कोविड-19 महामारी के चलते कर्मचारियों को छूट देते हुए केंद्र ने जनवरी के वेतन के साथ सीईए के लिए दावा करने की अनुमतियां दे रही है. सीईए (Children Education Allowance) के लिए किसी आधिकारिक दस्तावेज की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

7वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को 2250 रुपये का सीईए मिलता है. महामारी के बीच स्कूल बंद है, हालांकि केंद्र ने अब अपने कर्मचारियों को बिना किसी दस्तावेज के सीईए का दावा करने की अनुमतियां दी है.

सरकारी कर्मचारी अधिकतम दो बच्चों की शिक्षा के लिए बाल शिक्षा भत्ते का लाभ उठा सकते है. इसलिए, यदि किसी कर्मचारी के दो बच्चे हैं, तो उन्हें जनवरी महीने की सैलरी के साथ खाते में बतौर सीईए 4500 रुपये और प्राप्त होंगे.

इस बीच, केन्द्र सरकार के लाखों कर्मचारी अपने महंगाई भत्ते (डीए) का बकाया (Arrears) मिलने की उम्मीद कर रहे हैं. दरअसल डीए (Dearness Allowance) का एरियर 18 महीने से अधिक समय से अधर में लटका हुआ है. वहीं, डीए में भी इसी महीने बढ़ोतरी होनी है. हालांकि डीए (Dearness Allowance) में वृद्धि को लेकर केंद्र की ओर से अब तक कुछ नहीं कहा गया है.

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96