Home UP News यूपी विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है,सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई

यूपी विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है,सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई

by Manju Maurya

प्रयागराज। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के तहत आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क हो गई है। इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, भड़काऊ भाषण और राजनैतिक टिप्णणी, जिससे माहौल खराब हो सकता है। इसे लेकर विशेष सतर्कता बरतने की कवायद की जा रही है। इसको लेकर इंटरनेट मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर कड़ी नजर रखने की तैयारी है।

आपत्तिजनक पोस्‍ट पर त्‍वरित कार्रवाई होगी

रेंज स्तर पर सोशल मीडिया सेल और साइबर थाने के सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क कर दिया गया है। ऐसा इसलिए कि प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर जिले में किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट होने पर त्वरित आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

निष्‍पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने की तैयारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराना पहली प्राथमिकता है। इसके लिए हर स्तर पर तैयारी की गई है। विभिन्न राजनीतिक दल की ओर से अपना-अपना वार रूम तैयार किया गया है, जिसके जरिए फेसबुक, ट्विटर, वाट्सएप समेत दूसरे इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म से चुनाव प्रचार किए जाने की बात कही गई है।

इंटरनेट मीडिया की की जाएगी निगरानी

कई बार ऐसा भी होता है, जब समान विचाराधारा से इतर किसी तरह की पोस्ट होने पर दूसरे तरह की प्रतिक्रिया मिलती है। कुछ लोग इंटरनेट मीडिया को अनुचित प्रयोग भी करते हैं, जिससे आदर्श चुनाव आचार संहिता की सुचिता भंग होने का अंदेशा रहता है। इस लिहाज से रेंज के चारों जिले के साइबर सेल, सोशल मीडिया सेल और साइबर थाने से इंटरनेट मीडिया की निगरानी की जाएगी। यहां पुलिसकर्मी सुबह से लेकर देर रात तक एक्टिव रहेंगे और पूरी गंभीरता के साथ इंटरनेट मीडिया के सभी फ्लेटफार्म पर नजर रखेंगे।

साइबर थाने व सोशल मीडिया सेल को एक्टिव किया गया : आइजी

आइजी डाक्‍टर राकेश कुमार सिंह कहते हैं कि सोशल मीडिया सेल और साइबर थाने को पूरी तरह से एक्टिव किया गया है, ताकि कोई भी शख्स आपत्तिजनक पोस्ट न करने पाए। ऐसा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96