Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपी पुलिस रेडियो शाखा में निकली बंपर भर्ती ,जाने आवेदन से लेकर परीक्षा तक की पूरी डिटेल

यूपी पुलिस रेडियो शाखा में निकली बंपर भर्ती ,जाने आवेदन से लेकर परीक्षा तक की पूरी डिटेल

by Manju Maurya

लखनऊ नये वर्ष में युवाओं को उप्र पुलिस में भर्ती होने का एक और अवसर मिलेगा। दारोगा भर्ती की परीक्षा संपन्न कराने के बाद उप्र पुलिस रेडियो संवर्ग में कुल 2430 पदों पर जल्द भर्ती होगी। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने रेडियो संवर्ग में भर्ती-2022 की विज्ञप्ति जारी कर दी है। 20 जनवरी से अभ्यर्थी आनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे और 28 जनवरी तक आवेदन शुल्क व आवेदन पत्र आनलाइन जमा किया जा सकेगा। भर्ती बोर्ड ने आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया है।

भर्ती बोर्ड के डीजी आरके विश्वकर्मा ने बताया कि उप्र पुलिस रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) के कुल 936 पदों पर भर्ती होगी। इनमें प्रधान परिचालक के 828 व प्रधान परिचालक (यांत्रिक) के 108 पद शामिल हैं। इसके अलावा सहायक परिचालक के कुल 1374 व कर्मशाला कर्मचारी के कुल 120 पदों पर भर्ती होगी। डीजी का कहना है कि सभी पदों के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों के लिए दो प्रतिशत, भूतपूर्व सैनिकों के लिए पांच प्रतिशत व महिलाओं को 20 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाएगा। भर्ती उप्र पुलिस रेडियो अधीनस्थ सेवा नियमावली-2015 के तहत की जायेगी। आवेदन शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड व यूपीआइ के माध्यम से ही स्वीकार होगा। भर्ती प्रक्रिया के लिए जारी विज्ञप्ति भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं।

400 अंकों की होगी आनलाइन लिखित परीक्षा : रेडियो संवर्ग में भर्ती के लिए 400 अंकों की आनलाइन लिखित परीक्षा होगी। जिसमें चार विषयों का प्रश्नपत्र होगा। सामन्य हिंदी, विज्ञान/सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक व मानसिक योग्याता परीक्षा तथा मानसिक अभिरुचि परीक्षा/बुद्धलब्धि परीक्षा/तार्किक परीक्षा विषयों के 100-100 अंक होंगे। परीक्षा ढाई घंटे की होगी। प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत अंक हासिल करने में विफल रहने वाले अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

4.8 व 2.4 किलोमीटर की होगी दौड़ : आनलाइन लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षा होगी। जिसमें सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) होगी। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ अधिकतम 28 मिनट में तथा महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ अधिकतम 16 मिनट में पूरी करनी होगी।

किसके कितने पद :

प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) – अनारक्षित श्रेणी के 379 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 92 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 252 पद, अनुसूचित जाति के 195 व अनुसूचित जनजाति के 18 पद शामिल हैं।

सहायक परिचालक – अनारक्षित श्रेणी के 552 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 137 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 370 पद, अनुसूचित जाति के 288 व अनुसूचित जनजाति के 27 पद शामिल हैं।

कर्मशाला कर्मचारी – अनारक्षित श्रेणी के 51 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 11 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 32 पद, अनुसूचित जाति के 24 व अनुसूचित जनजाति के दो पद शामिल हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96