Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन का लिंक खुला , कैसे करें आवेदन, यहां पर पढ़ें पूरी डिटेल और करें ऑनलाइन आवेदन

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन का लिंक खुला , कैसे करें आवेदन, यहां पर पढ़ें पूरी डिटेल और करें ऑनलाइन आवेदन

by Manju Maurya

UPSSSC Lekhpal Registration 2022 : उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने लेखपाल की 8085 वैकेंसी के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन का लिंक एक्टिव कर दिया है। ऐसे युवा जो 12वीं पास हैं और जिन्होंने यूपीएसएसएससी की पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) दी थी, वह इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेखपाल परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग उनके पीईटी 2021 के स्कोर के आधार पर ही की जाएगी।

UPSSSC Lekhpal Registration 2022  Direct Link

कैसे करें आवेदन

पीईटी पंजीकरण नंबर के साथ अभ्यर्थियों के प्रमाणीकरण के लिए दो विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। व्यक्तिगत विवरण और ओटीटी के माध्यम से लॉगिन किया जा सकेगा।
लॉगिन के बाद पहले भाग में नाम, पता, आरक्षण की श्रेणी, मोबाइल नंबर व ईमेल भरना होगा। इसके साथ ही चरणवार पूरा विवरण जरूरत के आधार पर देना होगा। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या एसबीआई के ई-चालान से शुल्क का भुगतान किया जा सकेगा।

यूं करें आवेदन

upsssc.gov.in पर जाएं।
– होमपेज पर दिए गए कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
– 01-EXAM/2022 के सीधे हाथ पर दिए गए एप्लाई के लिंक पर क्लिक करें।
– नया पेज खुलने पर LEKHPAL के सीधे हाथ लिखे कैंडिडेट रजिस्ट्रेश के लिंक पर क्लिक करें।
– सामान्य घोषणा के ऑप्शन पर टिक करें और I Agree के बटन पर क्लिक करें।
– अपने पीईटी रजिस्ट्रेशन समेत सभी डिटेल भरकर आवेदन करें।

आवेदक अपने आवेदन का प्रिंटआउट तब तक नहीं निकाल सकेगा जब तक उसकी फीस का समायोजन बैंक द्वारा नहीं कर दिया जाता है। इसलिए अभ्यर्थी द्वारा बैंक से शुल्क का समायोजन 28 जनवरी तक या इसके बाद सात दिनों के अंदर यानी 4 फरवरी तक अनिवार्य रूप से करा लिया जाए।

यूपी लेखपाल भर्ती से जुड़ी खास बातें

कुल 8085 वैकेंसी में से 3271 पद अनारक्षित हैं। एससी के लिए 1690, एसटी के लिए 152, ओबीसी के लिए 2174 और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) वर्ग के लिए 798 पद आरक्षित हैं।

शैक्षणिक योग्यता – 12वीं पास (इंटरमीडिएट)
भर्ती में इन अभ्यर्थियों को दिया जाएगा वेटेज – प्रादेशिक सेना में कम से कम दो साल तक सेवा की हो या एनसीसी का बी सर्टिफिकेट हो।

आयु सीमा – 18-40 वर्ष।  राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

जो अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के नहीं हैं, उन्हें किसी आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

वेतनमान – 5200- 20200 ग्रेड वेतन – 2000

UPSSSC Lekhpal Notification PDF 2022 apply online 8085 Posts – नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए क्लिक करें

आवेदन फीस

जनरल कैटेगरी – 25 रुपये
ओबीसी – 25 रुपये
एससी व एसटी – 25 रुपये
दिव्यांग – 25 रुपये

अहम तिथियां

upsssc.gov.in पर आवेदन शुरू की तिथि –   7 जनवरी 2022
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि            28 जनवरी 2022
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि           28 जनवरी 2022
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि          4 फरवरी 2022

सिलेबस देखने के लिए क्लिक करें

सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

परीक्षा 100 अंकों की होगी और गलत सवाल पर निगेटिव मार्किंग की होगी। परीक्षा कुल दो घंटों की होगी। परीक्षा के प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्राम्य समाज एवं विकास के 25-25 सवाल पूछे जाएंगे। कुल 100 सवाल 100 अंक के होंगे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96