Home PRIMARY KA MASTER NEWS UPTET परीक्षा में रिपीट हुए हैं 2017 के अधिकतर प्रश्न, कितने प्रश्न हुए हैं रिपीट और क्या फिर से रद्द होगी यह परीक्षा, जानें यहाँ

UPTET परीक्षा में रिपीट हुए हैं 2017 के अधिकतर प्रश्न, कितने प्रश्न हुए हैं रिपीट और क्या फिर से रद्द होगी यह परीक्षा, जानें यहाँ

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 का आयोजन पूरा हो चुका है और इसमें तकरीबन 18 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया है। 23 जनवरी को आयोजित की गई इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में परीक्षा केंद्र बनाए गये थे। पेपर लीक के बाद दुबारा आयोजित हो रही इस परीक्षा में काफी सख्ती बरती गई थी। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की गई इस परीक्षा की आंसर की 27 जनवरी को जारी कर दी जाएगी। इसके बाद आंसर की पर अभ्यर्थी 1 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे और 25 फरवरी 2022 को इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

काफी संख्या में रिपीट हुए हैं प्रश्न :
UPTET 2021 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक इसके पेपर 1 में काफी संख्या में प्रश्न पिछले कुछ सालों में आयोजित किये गए UPTET से रिपीट हुए हैं। अभ्यर्थियों के मुताबिक इस परीक्षा में अधिकतर प्रश्न 2016, 2017 और 2018 में आयोजित की गई UPTET से रिपीट हुए हैं। अभ्यर्थियों ने बताया की तकरीबन 40 से 45 प्रश्न अकेले 2017 की परीक्षा से रिपीट हुए हैं। UPTET के पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास और शिक्षा शास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न , गणित से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और पर्यावरण अध्ययन से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न पूछे गए थे।

क्या फिर से रद्द होगी यह परीक्षा :
UPTET 2021 में अधिकतर प्रश्न रिपीट होने के बाद अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत करनी शुरू कर दी है और वे इस परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इस परीक्षा को रद्द करने को लेकर UPBEB ने अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है। हालांकि, इस परीक्षा के फिर से रद्द होने की उम्मीद ना के बराबर है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96