Home PRIMARY KA MASTER NEWS पोस्टल बैलेट से 9219 कर्मचारियों ने किया मतदान

पोस्टल बैलेट से 9219 कर्मचारियों ने किया मतदान

by Manju Maurya

*पूर्व विधानसभा क्षेत्र के 1668 कर्मचारियों ने किया मतदान*

*1587 वोटों के साथ सरोजनीनगर दूसरे नम्बर पर*

*सरोजनीनगर विधानसभा के बूथ पर शाम सात बजे तक हुआ मतदान*

*70 फीसदी मतदान कर्मियों ने लिया वोटिंग में हिस्सा*

लखनऊ। संवाददाता:पोस्टल बैलेट से मतदान के अंतिम दिन कर्मचारियों ने खासा उत्साह दिखाया। तीसरे दिन शुक्रवार को सबसे अधिक 3893 कर्मचारियों ने मतदान में हिस्सा लिया। मतदान करने वाले कर्मियों की संख्या भी सबसे अधिक रही। तीन दिनों तक केकेसी में चले मतदान में 9219 मतदानकर्मी वोट डालने के लिए सामने आए। अंतिम दिन शाम सात बजे तक मतदान हुआ।

*50 फीसदी कर्मचारियों ने किया मतदान*

पोल डे यानी 23 फरवरी को 17892 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगी है। इस तरह तीन दिनों में 50 फीसदी से अधिक मतदान कर्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के अंतिम दिन पहली पाली में प्रशिक्षण लेने आए मतदान कर्मियों के अलावा छूटे हुए कर्मचारियों को मतदान करना था। यही वजह नहीं कि तीसरे दिन सबसे अधिक मतदान हुआ। जबकि मतदान में लगे अन्य कर्मी होमगार्ड , पुलिस, बीएलओ, वीडियोग्राफर , ड्राइवर ने पोस्टल बैलेट से वोट डालने में उत्साह नहीं दिखाया। बमुश्किल दो – चार ही मतदान के लिए पहुंचे।

*शाम सात बजे तक हुई वोटिंग*

केकेसी डिग्री कॉलेज के मैदान में बनाए गए मतदान केन्द्रों पर सुबह मतदान फीका था। दोपहर बाद लाइन लग गई। आलम यह रहा कि सरोजनीनगर विधानसभा के बूथ पर शाम सात बजे तक वोट पड़े। यही नहीं सबसे अधिक 725 मतदाताओं ने इस बूथ पर मतदान किया। बताया जा रहा है कि इसमें अध्यापकों की संख्या सबसे अधिक है। सबसे कम मतदान वाली मलिहाबाद सीट पर भी 112 कर्मचारियों ने वोट डाले। पूर्व, उत्तर व मध्य विधानसभा में वोटिंग 500 अधिक हुई।

*पोस्टल बैलेट से मतदान में पूर्व विधानसभा सबसे आगे*

पोस्टल बैलेट से मतदान में पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारी सबसे आगे रहे। तीन दिनों में यहां 1668 कर्मचारियों ने मतदान किया। हालांकि अंतिम दिन सरोजनीनगर विधानसभा में रिकार्ड पोस्टल वोटिंग से दूसरे नम्बर पर पहुंच गया। यहां तीन दिनों में 1587 लोगों ने मतदान किया। वहीं तीसरे नम्बर पर 1306 वोट डालकर कैंट विधानसभा के कर्मचारी रहे। मलिहाबाद कुल 273 वोटों के साथ वोटिंग में सबसे पीछे रहा।

*पोस्टल बैलेट से कुल मतदान*

*विधानसभा पहला दूसरा तीसरा दिन कुल वोटिंग*

मलिहाबाद – 79 82 112 273

बीकेटी – 211 327 384 922

सरोजनीनगर – 350 512 725 1587

लखनऊ पश्चिम – 256 409 489 1154

लखनऊ उत्तर – 302 405 564 1271

लखनऊ पूर्व – 431 589 648 1668

लखनऊ मध्य – 156 252 273 681

लखनऊ कैंट –334 412 560 1306

मोहनलालगंज – 88 131 138 357

कुल – 2207 3119 3893 9219


Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96