Home PRIMARY KA MASTER NEWS मायावती ने पुरानी पेंशन बहाल और रोजगार देने का किया ऐलान

मायावती ने पुरानी पेंशन बहाल और रोजगार देने का किया ऐलान

by Manju Maurya

आरैया : बेला के भदौरा गांव में शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि बसपा सरकार बनी तो कर्मचारियों की समस्याएं हल करने को आयोग गठित होगा। उनकी सारी मांगें मान ली जाएंगी।
भाजपा जातिवादी-पूंजीवादी पार्टी। यूपी में अपराध बढ़े हैं। दलितों-पिछड़ों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। नौकरियों में कोटा पूरा नहीं किया गया है। पक्षपात है। मुस्लिम व ब्राह्मण उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। गलत आर्थिक नीतियों के कारण गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई बढ़ी है। सपा की सरकार किसी भी कीमत पर नहीं बनने देना है। इसमें गुंडों का ही राज रहा। विशेष क्षेत्र व विशेष समाज के लोगों का ही विकास हुआ। एससी-एसटी का सरकारी क्षेत्रों में आरक्षण खत्म किया। कोर्ट के निर्णय की आड़ में एससी एसटी का डिमोशन कर दिया गया। कांग्रेस ने मंडल कमेटी की रिपोर्ट लागू नहीं की। संघर्ष करके लागू कराया गया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया।

भीमराव अंबेडकर को नहीं दिया भारत रत्न
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस ने देश में राज किया। मगर मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू नहीं की। जिसे बाद में संघर्ष करके लागू कराया गया। कांग्रेस ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया।

सपा को रोकना होगा

सपा को लेकर उनके तेवर सख्त दिखे। कहा कि सपा की सरकार में गुंडों, बदमाशों, अराजकतत्वों व लूट खसोट करने वालों का ही राज रहा है। जिसकी वजह से हमेशा यहां तनाव बना रहा। विकास कार्य भी एक विशेष क्षेत्र व विशेष समाज के लोगों का ही हुआ। प्रदेश में एससी-एसटी का सरकारी क्षेत्रों में आरक्षण खत्म कर दिया गया था। विदेश जाकर पढ़ाई करने की योजना खतम कर दी गई। कोर्ट के निर्णय की आड़ में एससी-एसटी की जातियों का डिमोशन कर दिया गया। सपा की सरकार किसी भी कीमत पर नहीं बनने देना है।

संघ पर भी साधा निशाना

भाजपा जातिवादी, पूंजीवादी व आरएसएस के संकीर्णवादी एजेंडे को लागू करने में ही लगी रही है। प्रदेश में अपराध काफी ज्यादा बढ़े हैं। मगर मीडिया में सही आंकड़ों को दबा दिया जाता है। दलितों व पिछड़ों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकारी नौकरियों में इनका कोटा पूरा नहीं किया गया है। बीजेपी की सरकार में अधिकांश पक्षपात का रवैया अपनाया गया है। मुस्लिम समाज व सबसे ज्यादा प्रबुद्ध वर्ग ब्राम्हण समाज अपने आप को काफी ज्यादा उपेक्षित महसूस कर रहा है। गलत आर्थिक नीतियों के कारण गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई बढ़ी है।

बसपा पुरानी पेंशन की पक्षधर

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बसपा की सरकार बनने पर कर्मचारियों की समस्याओं के लिए एक आयोग गठित किया जाएगा। और उनकी सारी मांगें मान ली जाएंगी। पुरानी पेंशन भी लागू किया जाएगा। बेरोजगारों को रोजी-रोटी का साधन मुहैया कराया जाएगा। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर काम किया जाएगा।
27 मिनट संबोधित की सभा

मायावती ने करीब 27 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, सपा व अंत में भाजपा को निशाने पर लिया। इसके साथ ही अंत में अपने चार बार यूपी के मुख्यमंत्री के कार्यकाल को याद करते हुए उसकी खूबियां गिनाईं। चुनाव में इस बार बसपा को पांचवीं बार सत्तासीन करने के लिए लोगों से पुरजोर समर्थन की मांग की।

हर वर्ग की दुखती रग पर रखा हाथ

जनसमर्थन जुटाने के लिए बसपा सुप्रीमो ने हर वर्ग के दुखती रग पर हाथ रखा। किसानों, बेरोजगारों, कर्मचारियों, महिलाओं, मुस्लिम व ब्राह्मण समाज के दर्द को उकेरा। कर्मचारियों को उनकी पुरानी पेंशन दिलाने को कहा। साथ ही अन्य वर्गों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

उन्नाव में दलित बेटी की हत्या का जिक्र किया

उन्नाव में दलित बेटी की हत्या कर शव दफनाने का जिक्र किया। कहा कि बसपा शासन काल में ऐसी घटनाओं की कदापि पुनरावृत्ति नहीं होगी। कानून का राज कानून के द्वारा किया जाएगा। सारे गुंडे माफिया जेल की सलाखों के पीछे होंगे। बेवजह जेल में ठूसे गए लोगों की जांच कराकर उनको बाहर निकाला जाएगा।

महंगाई पर काबू व रोजगार का दिया आश्वासान

महंगाई को लेकर भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी है। जिसका असर आम आदमी पर पड़ा है। बेरोजगारों से कहा कि बसपा की सरकार बनने पर सबको रोजी-रोटी का साधन मुहैया कराया जाएगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96