Home PRIMARY KA MASTER Election news : चुनाव ड्यूटी कटवाने को साथी शिक्षक का भरवा दिया पर्चा, खुद बन एजेंट और प्रस्तावक

Election news : चुनाव ड्यूटी कटवाने को साथी शिक्षक का भरवा दिया पर्चा, खुद बन एजेंट और प्रस्तावक

by Manju Maurya

चुनाव में ड्यूटी कटवाने को कर्मचारी तमाम बहाने बनाते हैं। कोई बीमारी तो कोई पत्नी या परिजनों के बीमार होने का हवाला देता है। सहारनपुर में ड्यूटी कटवाने के लिए एक अलग ही मामला सामने आया है।

यहां डिग्री कॉलेज के शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई थी। शिक्षक पहले से ही चुनाव ड्यूटी करने में आनाकानी कर रहे थे। शिक्षकों ने लाख हथकंडे अपनाए, लेकिन उनकी चुनाव से ड्यूटी नहीं कटी। इसके बाद शिक्षकों ने एक राय होकर योजना बनाई और अपने ही साथी को बतौर निर्दलीय प्रत्याशी पर्चा भरवा दिया। इसमें 10 शिक्षक प्रस्तावक और 20 शिक्षकों ने खुद को पोलिंग एजेंट बना लिया।

इसके बाद इन सभी लोगों ने जिला निर्वाचन अधिकारी और सीडीओ को चुनाव लड़ने का पत्र भेजा। डीएम ने पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि शिक्षक चुनाव ड्यूटी से बचने को ऐसा कारनामा कर रहे हैं। इसके बाद डीएम ने सभी शिक्षकों को नोटिस भेजकर कार्रवाई की चेतावनी दी। नोटिस मिलते ही नौकरी पर खतरा मंडराया तो हड़कंप मच गया। सभी शिक्षकों ने लिखित रूप में माफी मांगी और चुनाव ड्यूटी भी की।

देखते हैं, प्रशासन कैसे कराता है चुनाव ड्यूटी?
चुनाव ड्यूटी को लेकर शिक्षकों का रवैया पहले से ही उदासीन था। शिक्षकों ने ट्रेनिंग के दौरान ही प्रशासनिक कर्मचारियों से कह दिया था कि देखते हैं प्रशासन उनसे कैसे चुनाव में ड्यूटी करवाता है। योजनानुसार शिक्षकों ने अपने साथी को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरवा दिया। हालांकि मामला खुल गया और जांच में सब साफ हो गया।

सीडीओ विजय कुमार का कहना है कि चुनाव ड्यूटी को लेकर शिक्षकों ने अपने साथी को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरवा दिया ताकि उनकी चुनाव ड्यूटी कट जाए। मामला खुलने पर सभी को लीगल नोटिस भेजे गए, जिसके बाद सभी ने लिखित रूप से माफी मांगी और चुनाव ड्यूटी की।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96