Home PRIMARY KA MASTER UPTET-2021 का रिजल्ट स्थगित, चुनाव आचार संहिता बनी बाधा, रिजल्ट यूपी चुनाव बाद होगा घोषित

UPTET-2021 का रिजल्ट स्थगित, चुनाव आचार संहिता बनी बाधा, रिजल्ट यूपी चुनाव बाद होगा घोषित

by Manju Maurya

प्रयागराज, अंतत: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2021 का परिणाम चुनाव आचार संहिता में अटक गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने परिणाम घोषित करने के लिए शासन से अनुमति मांगी थी, जिसे शासन की समिति ने गुरुवार को स्थगित कर दिया। इस कारण 25 फरवरी को घोषित किया जाने वाला परिणाम अब जारी नहीं किया जाएगा। परिणाम जारी करने के लिए आचार संहिता खत्म होने के बाद नई तिथि तय की जाएगी।

आचार संहिता समाप्त होने के बाद भेजा जाएगा नया प्रस्ताव

पर्चा लीक होने पर 28 नवंबर 2021 की रद की गई यूपीटीईटी नया परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर 23 जनवरी को प्रदेश भर में दो पालियों में कराई गई। परीक्षा कार्यक्रम में निर्धारित तिथि पर पीएनपी सचिव ने उत्तरमाला वेबसाइट पर जारी की। इसके बाद इस पर अभ्यर्थियों से आनलाइन आपत्तियां तय तिथि तक ली गई। इसके बाद विशेष विशेषज्ञों की समिति ने निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की गई। यहां यह जानना जरूरी है कि जब इस परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया था, तब प्रदेश में विधानसभा चुनाव आचार संहिता नहीं लगी थी। अब आचार संहिता लागू है, ऐसे में पीएनपी सचिव ने 25 फरवरी को परिणाम घोषित करने के लिए शासन से अनुमति मांगी थी।

सचिव ने बताया कि परिणाम घोषित करने के प्रस्ताव को शासन की समिति ने विचार-विमर्श करने के बाद अनुमति नहीं दी। इसे स्थगित कर दिया गया है। अनुमति न मिलने के कारण ही 23 फरवरी को संशोधित उत्तरमाला भी जारी नहीं की गई। सचिव के मुताबिक आचार संहिता खत्म होने पर परिणाम घोषित करने के लिए नई तिथि शासन को प्रस्तावित की जाएगी। अनुमति मिलने पर तिथि स्पष्ट हो सकेगी और उसी अनुरूप परिणाम घोषित किया जाएगा। दोनों पालियों में कुल 18,22,112 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।

UPTET Result 2021 New Date : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा ( यूपीटीईटी ) का परिणाम 10 मार्च के बाद घोषित होगा। प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर परिणाम स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। शासन में सचिव अनामिका सिंह ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी को भेजे पत्र में लिखा है कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 15 फरवरी को आयोजित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में टीईटी के परिणाम को स्थगित करने की संस्तुति की है।

समय सारिणी के अनुसार 25 फरवरी को परिणाम घोषित होना था। लेकिन 23 फरवरी को अंतिम उत्तरकुंजी जारी न होने पर ही साफ हो गया था कि परिणाम आने में समय लगेगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से आठ फरवरी को परिणाम जारी करने के संबंध में शासन से मार्गदर्शन मांगा गया था।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96