Home PRIMARY KA MASTER NEWS परिषदीय स्कूलों के शिक्षक फेसबुक में अपने प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार में ,विभाग बेखबर

परिषदीय स्कूलों के शिक्षक फेसबुक में अपने प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार में ,विभाग बेखबर

by Manju Maurya

अपना काम छोड़ फेसबुक में राजनैतिक दलों के प्रचार में लगे शिक्षक,

बरेली,। परिषदीय स्कूलों के शिक्षक अपने प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। हालांकि, विभाग को इस बात बिल्कुल जानकारी नहीं है। इसके लिए शिक्षकों ने फेसबुक को माध्यम बनाया हैं। सरकारी कर्मचारी होने की वजह से भले ही वे सार्वजनिक रूप से उनके साथ दिखाई न दें लेकिन, शिक्षकों की फेसबुक वाल पर आसानी से उनके प्रिय उम्मीदवारों की तारीफ किसी से नहीं छिपी हैं। यह ही कारण है कि इन्टरनेट मीडिया पर शिक्षकों द्वारा अपने पसंदीदा उम्मीदवार के लिए प्रचार करने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है।

प्रवेश पटेल मझगवां ब्लाक के परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। इन दिनों बच्चों को पढ़ाने की ज्यादा जिम्मेदारी न होने की वजह से वे अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए फेसबुक पर प्रसार में लगे हुए हैं। वहीं तपन सिंह मौर्या नवाबगंज ब्लाक के बेसिक स्कूल में तैनात हैं। वह भी फेसबुक के जरिए अपने प्रिय नेता दुर्विजय शाक्य के समर्थन में नजर आ रहे हैं। यह ही नहीं अपनी इस पोस्ट पर जन-जन की बस यही पुकार, दुर्विजय भईया अबकी बार के नारे के माध्यम से युवाओं को उन्हें वोट देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जो पूरी तरह से आचार संहिता का उल्लंघन है। ऐसे वे अकेले शिक्षक नहीं है।

इस कड़ी में और भी शिक्षक अपने नेताओं के प्रचार-प्रसार में लगे हैं। फरीदपुर ब्लाक के बेसिक स्कूल में प्रदीप तोमर सहायक अध्यापक हैं। वह भी अपने फ़ेसबुक के जरिए चुनाव में अपनी रुचि दिखा रहे हैं। यह ही नहीं बल्कि प्रत्याशी डा. डीसी वर्मा के समर्थन में तारीफों के पुल बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वहीं फतेहगंज पश्चिमी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक कृष्ण पाल सिंह की फेसबुक प्रोफ़ाइल को देख लगता है कि वे बलिया के रहने वाले हैं या वहां से उनका कोई खासा नाता है। इसलिए वह वहां के नेता को एक पार्टी से प्रत्याशी बनने पर बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96