Home PRIMARY KA MASTER NEWS साक्ष्य छिपाकर मृतक आश्रित कोटे में हासिल की नौकरी तीन तत्कालीन सीओ सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

साक्ष्य छिपाकर मृतक आश्रित कोटे में हासिल की नौकरी तीन तत्कालीन सीओ सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

by Manju Maurya

मुरादाबाद। डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसके बेटे ने साक्ष्य छिपाकर मृतक आश्रित कोटे में नौकरी हासिल कर ली, जबकि उसकी मां भी सरकारी सेवा में कार्यरत थी। शिकायत पर मामले की जांच कराई गई। जांच अधिकारियों ने भी जांच में लापरवाही बरती। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में तीन तत्कालीन सीओ सहित पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पुलिस के मुताबिक, डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में मुख्य सफाईकर्मी के पद पर तैनात रही सरोज देवी ने इस मामले की शिकायत की थी। महिला ने बताया था कि उनके पति रमेशचंद्र भी अकादमी में मुख्य सफाईकर्मी के पद पर तैनात थे। 23 अगस्त 2014 को रमेशचंद्र की मृत्यु हो गई थी। महिला सरोज के बेटे प्रमोद कुमार ने मृतक आश्रित कोटे में नौकरी के लिए आवेदन किया था। हालांकि बेटे को मृतक आश्रित के तहत नौकरी नहीं दी गई। महिला ने बताया कि वह 30 अप्रैल 2016 को वह सेवानिवृत्त हो चुकी है।

महिला ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि पुलिस अकादमी में ही 2012 में मझोला थानाक्षेत्र के सम्राट अशोक नगर निवासी ललितकांत शर्मा को उनके पिता नारायण प्रकाश के स्थान पर अर्दली चपरासी के पद पर मृतक आश्रित में नौकरी दे दी गई, जबकि उसकी मां बसंती देवी स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कार्यरत थीं। इस मामले की शिकायत तत्कालीन सीओ सुदेश कुमार ने जांच की। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में ललित कांत शर्मा की नियुक्ति को प्रतिकूल बताया था। जबकि पुलिस अकादमी के तत्कालीन सीओ बीएस सिद्धू , तत्कालीन सीओ अमित श्रीवास्तव और सिविल लाइंस के सीओ संजय कुमार द्वारा जांच आख्या में मिलीं त्रुटियों, अपूर्ण जांच व जांच के साथ प्राप्त अभिलेखों को संज्ञान में नहीं लिया। आरोप है कि ललितकांत शर्मा ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक बीएस सिद्धू को भी अपनी मां का सरकारी नौकरी में होने की बात नहीं बताई। आरोपी ने इस बात को जानबूझकर छिपाया और अधिकारियों की मिलीभगत से मृतक आश्रित पद पर नौकरी पा ली। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के प्रधान लिपिक विशाल भटनागर की तहरीर पर आरोपी ललितकांत शर्मा, तत्कालीन सीओ अधीक्षक बीएस सिद्धू, अमित श्रीवास्तव और संजय कुमार और सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधान लिपिक यतेंद्र अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96