Home PRIMARY KA MASTER NEWS बर्खाश्त किए गए शिक्षकों को बीएसए ने कराया कार्यभार ग्रहण

बर्खाश्त किए गए शिक्षकों को बीएसए ने कराया कार्यभार ग्रहण

by Manju Maurya

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के निर्देश पर बीएसए ने बर्खाश्त किए गए दोनों शिक्षकों को किया था बहाल, सोमवार को दोनों शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण किया

सुलतानपुर। संवाददाता

जिले के कादीपुर व प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक में कार्यरत दो बर्खाश्त शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से बहाल करने के साथ ही कार्यभार ग्रहण कराने का निर्देश खण्ड शिक्षाधिकारी को दिया गया था। सोमवार को दोनों ब्लॉकों के बीईओ ने शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराया। प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक के ढाखापुर राजेपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर मोहनलाल शर्मा और कादीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय विजेथुआ द्वितीय में शम्भूनाथ करवाल कार्यरत थे।

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश पर वर्ष 2004-05 में फर्जी अंक पत्र के आधार बीएसए ने दोनों को निलंबित करते हुए वेतन रोक दिया था। बाद में एसआईटी की जांच के आधार पर हाईकोर्ट ने दोनों शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश पर दोनों को बर्खाश्त कर दिया गया था। इसके बाद प्रदेश भर के शिक्षक एक समूह में सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। सुप्रीम कोर्ट में काफी दिनों तक सुनवाई हुई। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कोई दाखिल नहीं हुआ। इससे नाराज होकर कोर्ट ने अवमानना के मामले में विभाग को तलब किया। आनन-फानन में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले के दोनों शिक्षकों को जुलाई 2021 से वेतन भुगतान का आदेश जारी कर दिया। तब से बगैर स्कूल गए दोनों शिक्षकों की ओर से जनवरी महीने तक वेतन आहरण किया गया। वेतन आदेश जारी करने के बाद विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखा। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने बर्खाश्त दोनों शिक्षकों को बहाल करने का आदेश दिया। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज प्रताप सिंह बघेल ने सुप्रीम कोर्ट के 22 फरवरी के आदेश के अनुपालन में 24 फरवरी को बेसिक शिक्षा अधिकारी को दोनो शिक्षकों को बहाल करने का आदेश देते हुए कार्यभार ग्रहण कराने का आदेश दिया। बीएसए ने तीन मार्च को दोनों शिक्षकों को बहाल करते हुए बीईओ कादीपुर व बीईओ प्रतापपुर कमैचा को सम्बंधित स्कूल में कार्यभार ग्रहण कराने का निर्देश दिया था। सोमवार को अपने पूर्व के पद और विद्यालय में दोनों शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण किया। बीएसए ने बताया कि दोनों शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण कराए जाने सम्बंधी सूचना सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को भेज दी गई है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96