लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा विभाग को बर्बाद कर दिया है। सरकार साजिश के तहत स्कूलों को बंद कर रही है। स्कूल जितने कम होंगे नौकरियां उतनी कम देनी पड़ेगी। यह सरकार नौजवान, शिक्षक और रोजगार विरोधी है। उन्होंने कहा कि स्कूल जितने कम होंगे ग्रोथ रेट उतनी कम हो जायेगी।
अखिलेश शुक्रवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर डीएलएड, बीटीसी, माध्यमिक शिक्षा और शिक्षामित्र संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि स्कूल मर्जर भाजपा सरकार की सोची समझी रणनीति है। यह गांव में रहने वाले गरीबों को शिक्षा से दूर करने का षड्यंत्र है। गरीबों को शिक्षित न होने देने के लिए भाजपा की चाल है। प्रदेश में शिक्षकों के दो लाख पद खाली हैं। अगर स्कूलों के मर्जर हो जाएंगे तो शिक्षकों के पदों की संख्या घट जाएगी और भर्ती नहीं करना पड़ेगा।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षक अपमानित किए जा रहे हैं। अगर शिक्षक व्यवस्था को सुधारना है तो शिक्षकों से सिर्फ शिक्षण का कार्य कराना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी स्कूल देर से नहीं आना चाहता है, लेकिन कभी ट्रैफिक जाम और रेलवे
सपा अध्यक्ष ने कहा-गरीबों को शिक्षा से दूर करना चाहती है भाजपा
डीएम-सीएमओ विवाद की उच्चस्तरीय जांच हो
कानपुर के डीएम और सीएमओ के बीच विवाद में सपा भी कूद गई है। अखिलेश यादव ने भी सीएमओ का पक्ष लेते हुए एक्स पर पोस्ट किया है कि ईमानदार ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है। कानपुर के डीएम और सीएमओ के बीच की टकराहट का सच सामने लाने के लिए एक उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच बैठाई जाए।
फाटक बंद होने से देर हो जाती है। सरकार को डिजिटल अटेंडेंस के अपने फैसले को पूरी तरह से वापस लेना चाहिए। अखिलेश ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया। कहा यह मानक के अनुरूप नहीं है। इसका निर्माण करवाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। अखिलेश ने कहा कि सीएम बदलने की खबर भाजपा के लोग ही चलवाते हैं।
#लखनऊ-
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान –
शिक्षा विभाग बर्बाद किया जा रहा है,नेताजी खुद शिक्षक थे उन्होंने हमेशा समझाने की कोशिश की,एक शिक्षक के बेटा होने के नाते मेरा शिक्षकों से पारिवारिक संबंध है उनका जो दर्द है वह मेरा दर्द है- अखिलेश

शिक्षकों की बात होती है तो भाजपा सरकार बहरी हो जाती है,स्कूल जितने कम होंगे इतनी ग्रोथ रेट कम होगी और नौकरियां नहीं देनी पड़ेगी,
जिसमें संवेदना नहीं है ऐसी सरकार नहीं चाहिए- अखिलेश
कोई शिक्षक देर से नहीं पहुंचना चाहता,आपका इन्फ्रास्ट्रक्चर क्या है,
कोई शिक्षक देर से स्कूल पहुंचना नहीं चाहता,लेकिन ट्रांसपोर्ट की सुविधा और आवास की समस्या के चलते शिक्षक लेट होते है,जल्दबाजी में कई शिक्षकों के एक्सीडेंट हो जाते हैं,शिक्षा विभाग में शिक्षकों का शोषण हो रहा है- अखिलेश यादव
सरकार में ट्रांसफर पोस्टिंग का झगड़ा शुरू हो गया है,विद्युत आपूर्ति और मोबाइल कनेक्शन के आभाव में डिजिटल अटेंडेंस प्रभावित होती है- अखिलेश
पहले डिजिटल अटेंडेंस उच्च स्तर के अधिकारियों के दफ़्तरों में लागू होनी चाहिए,आप दबाव में पढ़वाना चाहते है,शिक्षकों के विरोध के चलते ऑन लाइन अटेंडेंस का फैसला वापस लेना पड़ा,हम शिक्षकों के साथ हैं ,सपा सरकार आई तो समस्याओं का समाधान करेंगे – *अखिलेश यादव* !!
लखनऊ
➡️ “शिक्षक का बेटा हूं, शिक्षकों से है पारिवारिक रिश्ता” – अखिलेश यादव
➡️ “उनका दर्द मेरा दर्द है, ट्रांसफर के लिए 5 लाख की डील चल रही” – अखिलेश
➡️ “शिक्षकों पर विश्वास करना चाहिए, वे भविष्य गढ़ते हैं”
➡️ “बीजेपी सरकार हार्टलेस है, संवेदनहीन होकर कर रही है काम”
➡️ शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार को लेकर सपा प्रमुख का बड़ा आरोप