Home UPTETCTET जल्द जारी होगा सीटेट परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन , जाने खास बातें

जल्द जारी होगा सीटेट परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन , जाने खास बातें

by Manju Maurya

CTET 2022 Notification : जुलाई में होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ( सीटीईटी  2022 ) का नोटिफिकेशन बहुत जल्द जारी होगा। अप्रैल में सीटीईटी जुलाई 2022 के लिए आवेदन शुरू होने की उम्मीद है। अभ्यर्थी ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आपको बता दें कि साल में दो बार जुलाई और दिसंबर में सीटीईटी परीक्षा का आयोजन किया जाता था। सीटीईटी दिसंबर 2021 का रिजल्ट 9 मार्च 2022 को जारी किया गया था। इसमें 1892276 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 14,95,511 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इनमें कुल 4,45,467 पास हुए थे।

आपको बता दें कि टीईटी की मान्यता अब सात साल की बजाय आजीवन के लिए कर दी गई है। इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सीटेट पेपर -1 में सफल उम्मीदवार फर्स्ट क्लास से लेकर 5वीं क्लास तक के लिए होने वाली टीचर भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।सीटीईटी परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होते हैं। सीटीईटी का प्रश्नपत्र – 1, कक्षा 1 से 5 के शिक्षकों की पात्रता के लिए, जबकि प्रश्नपत्र – 2, कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों की पात्रता सुनिश्चित करने के लिए है। निर्धारित योग्यता को पूर्ण करने वाले अभ्यर्थी एक या दोनों प्रश्नपत्र में परीक्षा दे सकते हैं


सीटीईटी न्यूनतम अंक




सीटीईटी परीक्षा को पास करने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को न्‍यूनतम योग्यता अंक हासिल करना आवश्यक है। सामान्य वर्ग के छात्रों को परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत लाना जरूर है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए यह न्यूनतम अंक 55 प्रतिशत है।

क्या है सीटीईटी पेपर-1 ( पहली कक्षा से 5वीं कक्षा तक) के लिए आवेदन योग्यता ( CTET Paper – 1 Eligibility )
– 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन
या
50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं 4 वर्षीय B.EI.Ed
या
50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं दो वर्षीय डिप्लोमा इन एजुकेशन (स्पेशल  एजुकेशन)
या
50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन एवं बीएड

क्या है सीटीईटी पेपर-2 ( छठी कक्षा से 8वीं कक्षा तक) के लिए आवेदन योग्यता ( CTET Paper – 1 Eligibility )
ग्रेजुएशन एवं डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन
या
50 फीसदी मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन एवं बीएड
या
50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास एवं 4 वर्षीय B.EI.Ed
या
50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास एवं 4 वर्षीय B.A/B.Sc.Ed या B.A.Ed/B.Sc.Ed.
या
50 फीसदी मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन एवं बीएड (स्पेशल एजुकेशन)

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96