Home PRIMARY KA MASTER NEWS DIOS और लिपिक पर मुकदमा दर्ज , तहरीर में शिक्षिका की मौत का बताया गया जिम्मेदार

DIOS और लिपिक पर मुकदमा दर्ज , तहरीर में शिक्षिका की मौत का बताया गया जिम्मेदार

by Manju Maurya

कोर्ट के निर्देश पर मैनपुरी के डीआईओएस और उनके कार्यालय के पूर्व पटल सहायक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि डीआईओएस और पटल सहायक ने शिक्षिका को प्रताड़ित किया। जिससे वो बीमार पड़ी गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मुकदमा दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नगर के मोहल्ला चौथियाना निवासी डीआईओएस कार्यालय के सेवानिवृत्त पटल सहायक धीरेंद्र मिश्रा ने कोर्ट से शिकायत की थी कि उनकी पत्नी मीना नवीगंज के इंद्रजीत शिक्षा सदर स्कूल में नागरिक शास्त्रत्त् प्रवक्ता के पद पर तैनात थीं।

कार्यालय के लिपिक कौशलेंद्र मिश्रा ने मीना की शैक्षिक योग्यता के अभिलेख फर्जी होने की शिकायत की। जिसके आधार पर बिना जांच कराए डीआईओएस मनोज कुमार वर्मा ने 16 जनवरी 2021 को मीना का वेतन रोक दिया। उन्हें इससे पूर्व प्रताड़ित भी किया गया। डीआईओएस को शैक्षिक अभिलेख दिखाए गए लेकिन उन्होंने कोई भी बात नहीं सुनी। इस उत्पीड़न से मीना प्रताड़ित होकर बीमार पड़ गईं और गुड़गांव के मेदांता में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जो भी शिकायत आयी थी उस पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। मुकदमे को लेकर उनके पास जानकारी आयी है। अधिकारियों को मामले से अवगत कराया जा रहा है।
मनोज कुमार वर्मा
डीआईओएस, मैनपुरी

बोली पुलिस, जांच शुरू कराई
मैनपुरी। डीआईओएस और पटल सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ तो महकमे में हड़कंप मच गया। पटल सहायक कौशलेंद्र मिश्रा वर्तमान में बीएसए कार्यालय में तैनात हैं। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि कोर्ट के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हो गया है। मामले की जांच शुरू करा दी गई है। जो भी दोषी निकलेगा उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96