रुधौली (बस्ती)। ऑपरेशन सिंदूर को चुनावी स्टंट बताते हुए सोशल मीडिया पर कमेंट करने का एक मामला सामने आया है।
रुधौली विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीटा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात शिक्षक फजल रहमान की इस टिप्पणी पर लोगों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश
बजरंग दल के जिला संयोजक मनमोहन त्रिपाठी व स्नेह पांडेय आदि कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में कहा गया है कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। ऐसे में
रुधौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीटा में तैनात है संतकबीरनगर का शिक्षक
संतकबीरनगर के सेमरियांवा निवासी फजल रहमान ने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर संबंधी पोस्ट पर कमेंट लिखा कि लग रहा है कि चुनाव आने वाला है।
आरोप है कि इसे राजनैतिक मुद्दा बताकर देश के सैनिकों के पराक्रम का भी अपमान किया जा रहा है। इसे संज्ञान लेते हुए एसएचओ रुधौली विजय कुमार दुबे ने आरोपी शिक्षक को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर एसडीएम रुधौली के न्यायालय के समक्ष पेश किया। उप जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जिसे न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर जेल भेजा गया है।