मैनपुरी के परिषदीय शिक्षा को पटरी पर लाने के लिए बीएसए द्वारा स्कूलों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। गुरुवार को बीएसए ने सुल्तानगंज ब्लाक क्षेत्र के चार स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक विद्यालय में तो दो शिक्षक, दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। वहीं एक अन्य विद्यालय में दो शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
गुरुवार को बीएसए कमल सिंह ने सुल्तानगंज ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय तिसौली का निरीक्षण किया। सुबह 9:25 बजे विद्यालय में प्रधानाध्यापक ओमेंद्र कुमार, शिक्षक अवनींद्र कुमार तथा शिक्षामित्र राजेश कुमार, पिंकी अनुपस्थित मिले। प्राथमिक पाठशाला जरामई में शिक्षामित्र सुनीता देवी, ग्रीश कुमार अनुपस्थित मिले। यहां शैक्षिक गतिविधियां संतोषजनक पायी गईं। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों, शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन/मानदेय काटने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
- जनगणना : नज़री नक्शा (HLB) – आसान भाषा में पूरी गाइड
- जनगणना प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश: फील्ड वर्क और ऐप का उपयोग कैसे करें?
- दुर्घटना में घायल हुए शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों के लिए मदद और नौकरी की उठी मांग
- सभी अपना अपना जनगणना खुद से ऑनलाइन करके रख ले । Id सेव करके रखें, इससे आसानी से आपका जनगणना हो जाएगा। 🙏🙏
- मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास कार्यों की समीक्षा के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश।