Home PRIMARY KA MASTER NEWS पीसीएस 2021 मेंस एग्जाम कार्यक्रम जारी, 23 मार्च को होगी परीक्षा

पीसीएस 2021 मेंस एग्जाम कार्यक्रम जारी, 23 मार्च को होगी परीक्षा

by Manju Maurya

प्रयागराज, कोराना संक्रमण के कारण स्थगित की गई पीसीएस यानी सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन)-2021 मुख्य (मेंस) परीक्षा 23 मार्च से प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद में कराई जाएगी। दो पालियों में होने वाली यह परीक्षा 27 मार्च को संपन्न होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है।

यूपी लोक सेवा आयोग ने 678 पदों की भर्ती निकाली है

उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2021 के तहत 678 पदों की भर्ती निकाली है। रिक्तियों के सापेक्ष 7688 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए हैं। पहले यह परीक्षा 28 जनवरी से 31 जनवरी 2022 तक होनी प्रस्तावित थी, लेकिन उसी समय कोरोना का प्रकोप बढऩे लगा। परीक्षा से पहले ही कई अभ्यर्थियों के कोरोना संक्रमित हो जाने से परीक्षा स्थगित करने की मांग उठने लगी। ऐसे में आयोग ने 19 जनवरी को आदेश जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी।

जानें, परीक्षा का समय

उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार नए कार्यक्रम के मुताबिक प्रथम सत्र की परीक्षा सुबह 09:30 से दोपहर 12:30 बजे तक तथा द्वितीय सत्र की दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी।

ये है परीक्षा का कार्यक्रम

परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक 23 मार्च को प्रथम सत्र में सामान्य हिंदी और दूसरे सत्र में निबंध की परीक्षा होगी। 24 को प्रथम सत्र में सामान्य अध्ययन प्रथम और द्वितीय सत्र में सामान्य अध्ययन द्वितीय का प्रश्नपत्र होगा। सामान्य अध्ययन तृतीय और चतुर्थ प्रश्नपत्र 25 मार्च को क्रमश: प्रथम और द्वितीय सत्र में होंगे। इसके बाद 27 मार्च को प्रथम सत्र में ऐच्छिक विषय का प्रथम प्रश्नपत्र होगा, जबकि द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा द्वितीय सत्र में होगी।

आयोग के सचिव बोले- अपरिहार्य परिस्थिति में परीक्षा कार्यक्रम बदल सकता है

यूपी लोक सेवा आयोग के सचिव ने कहा है कि सभी वैकल्पिक विषयों के समस्त प्रश्नपत्रों में दो खंड होंगे, जिसमें खंड एक से प्रश्न संख्या एक और खंड दो से प्रश्न संख्या पांच अभ्यर्थियों को हल करना अनिवार्य रहेगा। हिंदी, उर्दू व संस्कृत भाषा/साहित्य के दोनों प्रश्नपत्रों मेें ‘विशेष अनुदेश’ संबंधित विषय की भाषा के साथ-साथ अंग्रेजी में भी अंकित किए जाएंगे। अपरिहार्य परिस्थिति में इस परीक्षा कार्यक्रम में परिवर्तन भी किया जा सकता है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96