Home PRIMARY KA MASTER NEWS ऐसे करे सेविंग: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलता है चक्रवृद्धि ब्याज, जबरदस्त प्लान

ऐसे करे सेविंग: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलता है चक्रवृद्धि ब्याज, जबरदस्त प्लान

by Manju Maurya

भविष्य की चिंता है तो निवेश करना पड़ेगा. इसके अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है. मौजूदा समय में रिस्क (Risk) के हिसाब से आप निवेश कर सकते हैं. अगर आपमें रिस्क लेने की ज्यादा क्षमता है तो फिर शेयर बाजार (Share Market) या म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश कर सकते हैं. सुरक्षित निवेश के लिए कई विकल्प हैं. अगर आप एक सुरक्षित और जीरो रिस्क वाला निवेश खोज रहे हैं, तो फिर पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम्स (Kisan Vikas Patra) बेहतर विकल्प हो सकता है. छोटी बचत (Small Savings) करने वाले लोगों के लिए पोस्ट ऑफिस (Post Office) की ये एक बेहतरीन स्कीम है.

किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) स्कीम की सबसे खास बात है कि इसपर चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है. इससे यह स्कीम न सिर्फ रिटर्न की फुल गारंटी देती है बल्कि अन्य विकल्पों से ज्यादा फायदा भी देती है. इस स्कीम में आपका लगा पैसा 124 महीने में डबल हो जाता है. क्या है किसान विकास पत्र (KVP) अगर आपने इस स्कीम में 1 अप्रैल 2022 को एकमुश्त रकम (lump sum amount) जमा करते हैं, तो 10 साल और 4 महीने में दोगुनी हो जाती है. फिलहाल किसान विकास पत्र पर 6.9 फीसदी का सालाना कंपाउंड ब्याज मिलता है. भारतीय डाक (Indian Post) की वेबसाइट के अनुसार, देश के 1.5 लाख से ज्यादा पोस्ट ऑफिस में किसान विकास पत्र (KVP) की सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है. आप इनमें से किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर किसान विकास पत्र खरीद सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में अकाउंट को एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच में ट्रांसफर करने की भी सुविधा है. यानी अगर किसी कारण आपका शहर बदल जाता है तो आप आप नए शहर के नजदीकी पोस्ट ऑफिस में इसे ट्रांसफर करा सकते हैं

यह स्कीम किसी भी एफडी (FD) के तुलना में अधिक रिटर्न देती है. इसके लिए मैच्योरिटी का समय ऐसे तो 124 महीने है, लेकिन आप जरूरत पड़ने पर इससे पहले भी अपने निवेश को इनकैश करा सकते हैं. इस स्कीम में बस एक शर्त है कि यह 30 महीने के लॉक-इन पीरियड (Lock-In Period) के साथ आती है. यानी कि आप निवेश करने के ढाई साल बाद कभी भी किसान विकास पत्र को कैश करा सकते हैं. किसान विकास पत्र में पैसे लगाने का एक और फायदा है. यह स्कीम टैक्स (Tax) में भी छूट दिलाती है. इनकम टैक्स के सेक्शन 80सी के तहत किसान विकास पत्र में किए गए निवेश पर टैक्स से छूट का प्रावधान किया गया है. अगर आपकी उम्र 18 साल या इससे अधिक है तो आप किसान विकास पत्र का लाभ उठा सकते हैं. इसमें सिंगल के अलावा ज्वायंट अकाउंट खुलवाने का भी विकल्प है.

यह वन टाइम इंवेस्टमेंट स्कीम है. यानी आपको इसमें हर महीने या हर साल पैसे डालने की जरूरत नहीं होती है. आप इसमें कम से कम 1000 रुपये लगा सकते हैं. इसमें निवेश की कोई अधिकतम लिमिट नहीं है. इसका मतलब हुआ कि आप एक बार में कितनी भी रकम किसान विकास पत्र में लगा सकते हैं. इस स्कीम की शुरुआत 1988 में हुई थी. पहले इसमें केवल किसान निवेश कर पाते थे, लेकिन बाद में यह सबके लिए खोल दिया गया है.

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96