Home PRIMARY KA MASTER NEWS पीएम और सीएम को अपशब्द बोलने का वीडियो वायरल, मुकदमा लिख किया गिरफ्तार

पीएम और सीएम को अपशब्द बोलने का वीडियो वायरल, मुकदमा लिख किया गिरफ्तार

by Manju Maurya

प्रयागराज, पीएम और सीएम को अपशब्द कहने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन ले रही है। ताजा मामले में कौशांबी जनपद में कड़ा धाम क्षेत्र के अलीपुर जीता गांव में एक युवक ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द इस्तेमाल किए। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस तक जानकारी पहुंची तो मुकदमा लिखा गया। फिर गुरुवार दोपहर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपित को चिन्हित कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

27 सेकंड का वीडियो देख पुलिस अफसरों में मची अफरा-तफरी

इंटरनेट मीडिया पर गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक युवक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को अनाप-शनाप बोल रहा था। उसकी इस अभद्रता का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल पर बना लिया। इसके बाद उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। 27 सेकंड के इस वीडियो का मामला सुर्खियों में आया तो पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने सभी थानेदारों को युवक की धर-पकड़ के लिए निर्देश दिया। कड़ाधाम थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि करीब दो बजे युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया युवक इसरार खान निवासी अलीपुर जीता है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

निलंबन के बाद शिक्षक पर मुकदमा, सीएम योगी को बोला था अपशब्द

प्रयागराज : विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सहायक अध्यापक अजीत यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। जार्जटाउन पुलिस ने खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मौर्य की तहरीर पर अजीत के विरुद्ध चुनाव को प्रभावित करने, धमकी, आपत्तिजनक टिप्पणी करने सहित कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है। खंड शिक्षा अधिकारी का आरोप है कि बहरिया विकास खंड स्थित कंपोजिट विद्यालय सराय ख्वाजा में अजीत यादव सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। मगर उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान एक राजनैतिक दल के प्रचार में संलिप्त थे और जनसभा, जनसंपर्क में सक्रिय रूप से भागीदार थे। इसी दौरान उन्होंने संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी की थी। जबकि उस वक्त चुनाव आचार संहिता लागू थी।

पुलिस का कहना है कि सहायक अध्यापक द्वारा मुख्यमंत्री पर की गई अशोभनीय टिप्पणी की शिक्षा विभाग में जांच हुई थी, जिसमें वह दोषी पाए गए थे। उसी आधार पर निलंबन की कार्रवाई हुई थी। अजीत का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। इंस्पेक्टर जार्जटाउन केएम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। प्रकरण की विवेचना की जा रही है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96