Home RESULT UPHESC : असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी का रिजल्ट जारी, 162 चयनित, देखें चयनितों की सूची

UPHESC : असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी का रिजल्ट जारी, 162 चयनित, देखें चयनितों की सूची

by Manju Maurya

प्रयागराज : प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में हिन्दी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का परिणाम उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने बुधवार को जारी कर दिया है। इसमें अंतिम रुप से 162 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार के दौरान वांछित अभिलेख आयोग कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराए थे, उनका चयन औपबंधिक रूप से किया गया है।

औपबंधिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों को अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के 21 दिनों के भीतर यानी 7 अप्रैल तक आवश्यक अभिलेख आयोग कार्यालय में उपलब्ध कराना है। अगर इस दौरान अभ्यर्थी अपने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराते हैं तो उनका चयन स्वत: ही निरस्त हो जाएगा और इसके बाद आयोग उनके अभ्यर्थन पर कोई विचार नहीं करेगा। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 50 के तहत 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए लिखित परीक्षा पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। आयोग ने 9 से 16 मार्च तक आठ दिनों में हिंदी विषय के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू पूरा करते हुए अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। इंटरव्यू में 652 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 623 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96