Home ANSWER KEY UPTET Final Answer Key 2021: जल्द जारी होगी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी 06 स्टेप में कर सकेंगे डाउनलोड

UPTET Final Answer Key 2021: जल्द जारी होगी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी 06 स्टेप में कर सकेंगे डाउनलोड

by Manju Maurya

UPTET Final Answer Key 2021: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 यानी यूपीटीईटी की अंतिम/फाईनल उत्तर कुंजी (UPTET Answer Key 2021) को जल्द जारी किया जा सकता है। इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। जिन उम्मीदवारो ने जनवरी महीने में आयोजित यूपीटीईटी परीक्षा में भाग लिया था, वह उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

UPTET Final Answer Key 2021: नहीं दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

यूपीटीईटी की अंतिम उत्तर कुंजी पर उम्मीदवार किसी भी तरह की आपत्ति दर्ज नहीं करा सकेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि इससे पहले 27 जनवरी, 2022 को प्राधिकरण ने परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी भी जारी की थी। उम्मीदवारों से इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा 1 फरवरी, 2022 तक दी गई थी। विशेषज्ञों की ओर से आपत्तियों पर समीक्षा के बाद ही अंतिम उत्तर कुंजी को जारी किया जाएगा।

UPTET Final Answer Key 2021: 25 फरवरी को जारी होने थे परिणाम

उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफेकेशन के अनुसार UPTET 2021 के परिणाम 25 फरवरी, 2022 को जारी होना था। हालांकि, राज्य में विधानसभा चुनाव के कारण इसमें देरी हुई है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता दी जाएगी।

UPTET Final Answer Key 2021: 23 जनवरी को आयोजित हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2021 (UPTET 2021) का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को राज्यभर के 75 जिलों में सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया था। परीक्षा में करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में 18,22,112 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 10,73,302 यानी 83.09 फीसदी उम्मीदवारों ने प्राइमरी लेवल की परीक्षा में भाग लिया था। वहीं, 7,48,810 यानी 85.72 फीसदी उम्मीदवारों ने अपर प्राइमरी लेवल की परीक्षा दी थी।

UPTET Answer Key 2021: अंतिम उत्तर कुंजी़ को कैसे डाउनलोड कर सकेंगे?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं।

  1. उम्मीदवार सबसे पहले यूपीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे UPTET Answer Key 2021 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि को दर्ज करें।
  5. अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  6. अब यूपीटीईटी की उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  7. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96