Home UP News मुख्यमंत्री का मंत्र : अपने सहयोगी मंत्रियों को 03 प्रमुख मंत्र दिये

मुख्यमंत्री का मंत्र : अपने सहयोगी मंत्रियों को 03 प्रमुख मंत्र दिये

by Manju Maurya

नई सरकार के गठन के बाद अपनी टीम के सदस्यों की पहली और परिचयात्मक बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो सीख दी है, उसका संदेश स्पष्ट है। मुख्यमंत्री ने अपने सहयोगी मंत्रियों को तीन प्रमुख मंत्र दिये हैं। परिवार के हस्तक्षेप से बचना, स्थानांतरण व नियुक्ति में पारदर्शिता और अकारण किसी फाइल को रोककर न रखना। वास्तव में यह भ्रष्टाचार रहित सुशासन का मूलमंत्र है।

उत्तर प्रदेश की राजनीति अतीत में इसी रोग से पीड़ित रही है। परिवारवाद लाइलाज रोग की तरह जड़ों में जम गया तो ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग बन गया। फाइल खिसकाने के लिए रिश्वत की परंपरा ऊपर से नीचे तक घर कर गई। इसका परिणाम जनता भुगतती रही। निश्चय ही पांच साल के अनुभव के बाद पढ़ाया गया यह पाठ युवा और पहली बार मंत्री बने सदस्यों ने अवश्य कंठस्थ कर लिया होगा। मुख्यमंत्री ने सहयोगियों को स्पष्ट बता दिया है कि सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और ईमानदारी बेहद महत्वपूर्ण होती है।

मंत्री के सार्वजनिक जीवन से जुड़े दायित्वों और काम में परिवार का किसी भी स्तर पर हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। मंत्रियों को यहां तक नसीहत दी गई कि वह अपने अधीनस्थ अधिकारियों पर भी नजर रखें। 2017 से पहले अपवाद छोड़कर जिस कदर सत्ता का साथ पाकर सबसे पहले अपने परिवार का पेट भरने की होड़ मच जाती थी, वह किसी से छिपी नहीं है। परिवार के एक सदस्य के मंत्री बनने पर पूरे परिवार का हस्तक्षेप सत्ता प्रतिष्ठान पर बढ़ जाता था। परिवारवादी दलों की तो बात ही अलग। यही वजह है कि विधान सभा चुनाव के दौरान भाजपा ने परिवारवाद को मुख्य निशाने पर रखा। खास तौर पर प्रधानमंत्री ने चुनाव अभियान के सातों चरणों में किसी सभा में परिवारवाद की बुराइयां गिनाने और उस पर हमला बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जनता ने इसे सराहा और मतदाता ने वोट के रूप में अपनी प्रतिक्रिया दी। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो संदेश दिया, उससे स्पष्ट है कि यह मुद्दा चुनावी सभाओं में सिर्फ तालियां बजवाने तक सीमित नहीं था। सरकार की दूसरी पारी में इस पर सख्ती से ध्यान दिया जाएगा कि परिवारवाद का रोग यहां न लगने पाये।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96