Home PRIMARY KA MASTER NEWS माध्यमिक शिक्षा परिषद 2023 का एकडमिक कैलेंडर वायरल, मार्च में 10वीं और 12वीं की परीक्षा

माध्यमिक शिक्षा परिषद 2023 का एकडमिक कैलेंडर वायरल, मार्च में 10वीं और 12वीं की परीक्षा

by Manju Maurya

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2022 की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किए जाने के पहले वायरल हो जाने के बाद अब वर्ष 2023 का एकेडमिक कैलेंडर वायरल हो गया है। इसके मुताबिक वर्ष 2023 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा मार्च में कराई जाएगी, जबकि बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा की तिथि 16 फरवरी से 28 फरवरी, 2023 प्रस्तावित है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अफसरों से लेकर शासन तक सब इस मामले पर मौन हैं। यूपी बोर्ड के अफसर इतना जरूर कह रहे हैैं कि बुधवार और शुक्रवार को हुई जूम मीटिंग में शैक्षिक सत्र 2022-2023 के लिए एकेडमिक कैलेंडर पर चर्चा हुई है।

अभी पिछले माह यानी मार्च में वर्ष 2022 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का कार्यक्रम इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था तो उस दिन माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्कालीन सभापति एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय प्रयागराज में थे।

वह लखनऊ वापस जा रहे थे, तभी परीक्षा कार्यक्रम वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद वह रास्ते से वापस प्रयागराज लौटे और शाम को छह बजे आनन-फानन में मीडिया से वार्ता कर परीक्षा कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की थी।

अब शैक्षिक सत्र 2022-2023 का एकेडमिक कैलेंडर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो जाने से माध्यमिक शिक्षा परिषद की शुचिता पर प्रश्न तो खड़े ही हुए हैं, किरकिरी भी हुई है। अब अफसर भले ही इसको लेकर कुछ भी कहें।

एकेडमिक कैलेंडर में प्रस्तावित तिथियां

सत्र आरंभ की तिथि- एक अप्रैल-2022
अर्धवार्षिक परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन- सितंबर 2022 अंतिम सप्ताह में
अर्धवार्षिक लिखित परीक्षा का आयोजन- अक्टूबर 2022 के द्वितीय एवं तृतीय सप्ताह में
अर्धवार्षिक परीक्षा के अंक वेबसाइट पर अपलोड करना- नवंबर 2022 प्रथम सप्ताह तक
सभी कक्षाओं में शिक्षण कार्य पूर्ण करने की तिथि- 15 जनवरी 2023 तक
कक्षा 10 एवं 12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन- जनवरी 2023 तृतीय सप्ताह में
कक्षा 10 एवं 12 की प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षाओं एवं कक्षा-09 एवं 11 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन- एक फरवरी से 15 फरवरी-2023 तक
कक्षा 10 एवं 12 के प्री-बोर्ड परीक्षाओं एवं कक्षा-09 एवं 11 की वार्षिक परीक्षाओं के अंक वेबसाइट पर अपलोड करना- 16 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक
बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की आयोजन- 16 से 28 फवरी 2023 तक
बोर्ड परीक्षा का आयोजन- मार्च 2023।
सत्र प्रारंभ एक अप्रैल से, घोषणा अब तक नहीं : माध्यमिक शिक्षा परिषद के शैक्षिक सत्र 2022-2023 एक अप्रैल से शुरू हो गया है, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96