Home PRIMARY KA MASTER NEWS UPSSSC : ग्राम विकास अधिकारी के 2142 पदों पर होगी भर्ती

UPSSSC : ग्राम विकास अधिकारी के 2142 पदों पर होगी भर्ती

by Manju Maurya

ग्राम विकास अधिकारी के 2142 पदों पर होगी भर्ती

लखनऊ : प्रदेश में ग्राम विकास अधिकारियों के खाली चल रहे 2142 पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। ग्राम्य विकास विभाग इन पदों को भरने के लिए अधियाचन तैयार कर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजने जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीण आजीविका मिशन में आउटसोर्सिग के माध्यम से 3000 कलस्टर मैनेजर और अन्य कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।

सरकार द्वारा सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने की योजना के तहत ग्राम्य विकास विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और रोजगार सृजन से जुड़े पदों को भरने पर ध्यान केंद्रित किया है।

वीडीओ के पद रिक्त

लखनऊ : प्रदेश में ग्राम विकास अधिकारियों के कुल 8286 पद हैं। जिनमें से मौजूदा समय में 6108 ग्राम विकास अधिकारी हैं। कुल 2182 पद रिक्त पड़े हैं। इन रिक्त पदो में से पहले से रिक्त 2142 पदों को भरने की योजना तैयार की गई है। इन पदों को भरे जाने के लिए अधियाचन 100 दिन के अंदर आयोग को भेज दिया जाएगा।

तीन हजार भर्तियां तीन माह में: उ.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से 3000 कार्मिकों की तैनाती अगले तीन महीने के अंदर की जानी है। कलस्टर मैनेजर तथा अन्य पदों पर ये नियुक्तियां की जाएंगी। इन नियुक्तियों के होने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की मुहिम में तेजी आएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में 58 हजार बैकिंग कोरेस्पांडेंट सखी (बीसी सखी) की तैनाती भी जल्द कर दी जाएगी। इस योजना के तहत प्रदेश में 56 हजार बीसी सखी का चयन पहले ही किया जा चुका है। जिनमें से 23573 बीसी सखी कार्यरत हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96