Home PRIMARY KA MASTER NEWS छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य , जारी किए गए दिशा निर्देश

छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य , जारी किए गए दिशा निर्देश

by Manju Maurya

लखनऊ। UP Scholarship 2022: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना (पोस्ट-मेट्रिक स्कालरशिप) का लाभ लेने के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। समाज कल्याण विभाग ने सभी शिक्षण संस्थाओं को 15 दिनों में बायोमीट्रिक उपस्थिति के उपकरण लगाने के निर्देश दिए हैं। छात्रवृत्ति के लिए कक्षाओं में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है।

निदेशक समाज कल्याण राकेश कुमार ने निदेशक उच्च शिक्षा, निदेशक प्राविधिक शिक्षा, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, निदेशक माध्यमिक शिक्षा, सचिव स्टेट मेडिकल फैकल्टी, निदेशक कृषि प्रसार शिक्षा, निदेशक आयुष, सचिव प्राविधिक शिक्षा, निदेशक दिव्यांगजन, निदेशक संस्कृति, सचिव राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद एवं सचिव परीक्षा नियामक आयोग को पत्र भेजकर अपने-अपने यहां की शिक्षण संस्थाओं में बायोमीट्रिक अटेंडेंस के लिए उपकरण लगाने के लिए कहा है।

निदेशक समाज कल्याण की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति की नियमावली में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। उपस्थिति आधार आधारित बायोमीट्रिक के जरिए होनी है। चूंकि पिछले वित्तीय वर्ष में कोरोना संक्रमण के कारण शिक्षण संस्थाओं में आनलाइन पढ़ाई हो रही थी, इसलिए बायोमेट्रिक उपस्थिति स्थगित कर दी गई थी। अब शिक्षण संस्थानों में भौतिक रूप से कक्षाएं शुरू हो गईं हैं।

समाज कल्याण विभाग ने सभी संस्थाओं से बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य रूप से लगवाने के निर्देश दिए हैं। संस्थान में उपस्थिति दर्ज होते ही एनआइसी के सर्वर पर उसकी जानकारी मिल जाएगी। निदेशक ने बताया कि यदि किन्हीं कारणों से छात्र को 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति पर छात्रवृत्ति मिल जाती है तो उसे वापस करनी होगी।

बता दें कि छात्रवृत्ति योजना के तहत राज्य सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उन छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप मे वित्तीय सहायता प्रदान करती है जो संचय शुल्क प्रतिपूर्ति करने मे असमर्थ होते हैं। उत्तर प्रदेश दशमोत्तर छात्रवृत्ति के अन्तर्गत योगी सरकार प्रत्येक वर्ष इस योजना के द्वारा लाखों छात्र व छात्राओं को लाभ देती है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96