Home PRIMARY KA MASTER NEWS सिलेबस के बाहर या गलत प्रश्नों के छात्रों को मिलेंगे पूरे अंक पढ़िए नए दिशा निर्देश

सिलेबस के बाहर या गलत प्रश्नों के छात्रों को मिलेंगे पूरे अंक पढ़िए नए दिशा निर्देश

by Manju Maurya

मेरठ। UP Board Exam 2022 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की 2022 बोर्ड परीक्षा में सिलेबस के बाहर से पूछे गए प्रश्न अथवा प्रश्न पत्र में गलत प्रश्नों के एवज में परीक्षार्थियों को पूरे अंक दिए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्य कांत शुक्ला की ओर से जारी दिशानिर्देश में स्पष्ट किया गया है कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों में 2022 की बोर्ड परीक्षा में भी 30% पाठ्यक्रम को कोविड-19 के कारण उपजी परिस्थिति को देखते हुए कम किया गया था।

पूरे अंक प्रदान किए जाएंगे

बावजूद इसके इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में कुछ प्रश्न पत्रों में हटाए गए 30% सिलेबस से भी प्रश्न पूछे गए थे। इसके साथ ही कुछ प्रश्न गलत भी पूछे गए थे। ऐसे सभी प्रश्नों को परीक्षार्थी ने हल करने की कोशिश की है अथवा नहीं की है, उन्हें पूरे अंक प्रदान किए जाएंगे। मूल्यांकन के लिए जारी दिशानिर्देश में यूपी बोर्ड ने यह बात स्पष्ट करते हुए परीक्षकों को इस बात का ध्यान विशेष रूप से देने को कहा है।

अच्छी हैंडराइटिंग पर मिलेंगे एक अंक

यूपी बोर्ड की ओर से पहली बार बोर्ड परीक्षार्थियों को अच्छी हैंडराइटिंग यानी साफ-सुथरे उत्तर पुस्तिका व लेखन पर एक अंक अतिरिक्त प्रदान किए जाएंगे। परिषद ने यह निर्णय लेते हुए मूल्यांकन में परीक्षकों को मंशा अनुसार अच्छे हस्त लेख यानी गुड हैंडराइटिंग पर हर विषय या प्रश्नपत्र में छात्रों को एक-एक अतिरिक्त अंक देने को कहा है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है की प्रश्न पत्र के पूर्णांक से छात्र को मिले अंक अधिक नहीं होने चाहिए। उदाहरण के तौर पर यदि प्रश्न पत्र 50 अंक का है और परीक्षार्थी को पूरे 50 अंक मिल गए हैं तो अच्छी हैंडराइटिंग पर एक और अंक देकर 51 नहीं किया जा सकता।

मूल्यांकन केंद्र पर मोबाइल ले गए तो कहलाएंगे विश्वासघाती

बोर्ड परीक्षा की ही तरह मूल्यांकन को भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराया जा रहा है। इस बाबत मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक के अलावा किसी भी परीक्षक या कर्मचारी को मूल्यांकन केंद्र में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई शिक्षक या कर्मचारी मूल्यांकन केंद्र पर मोबाइल लेकर जाता है तो उन्हें विश्वासघाती और उनके कृत्य को विश्वासघात की श्रेणी में माना जाएगा। ऐसे शिक्षकों व कर्मचारियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्यवाही होगी, जिसमें अर्थदंड व परीक्षा कार्यों से वंचित करने की कार्यवाही भी की जाएगी।

स्टेप मार्किंग में होगा मूल्यांकन, न दें मनमाने अंक

यूपी बोर्ड 2022 की बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन स्टेप बाय स्टेप मार्किंग प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। उदाहरण के तौर पर यदि किसी प्रश्न के सही हल करने पर एक-एक कर तीन अंक निर्धारित हैं और परीक्षार्थी ने उनमें से पहले 2 अंश सही लिखे हैं तो उन्हें 2 अंक दिए जाएंगे, न कि परीक्षक मनमाने ढंग से एक अथवा 0 अंक देंगे। स्टेप मार्किंग का विशेष ध्यान रखते हुए मूल्यांकन केंद्रों को दिशा निर्देश परीक्षकों को मूल्यांकन से पहले ही उपलब्ध कराने को कहा गया है जिससे किसी परीक्षार्थी का नुकसान न हो।

मेरठ में पांच लाख से अधिक उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन

यूपी बोर्ड के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए मेरठ में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। पांच केंद्रों पर मूल्यांकन के लिए 5,15,319 उत्तर पुस्तिका आवंटित की गई हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ में 44,024, डीएन इंटर कॉलेज मेरठ में 80,511, एसएसडी ब्वायज इंटर कॉलेज लाल कुर्ती में 86,469, राम सहाय इंटर कॉलेज मेरठ में 1,56, 542 और एस डी इंटर कॉलेज सदर में 1,47,773 उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन होगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96