Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपी: कल होगी अंग्रेजी की निरस्त परीक्षा, आदेश जारी

यूपी: कल होगी अंग्रेजी की निरस्त परीक्षा, आदेश जारी

by Manju Maurya

यूपी बोर्ड में इंटर के अंग्रेजी विषय की निरस्त परीक्षा पुनः 13 अप्रैल को होगी। यह परीक्षा पहली पाली में सुबह आठ बजे निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। 30 मार्च को पेपर लीक होने के चलते अंग्रेजी विषय की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। परीक्षा निरस्त होने से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों को काफी मायूसी हुई थी। राजकीय नौरंगीलाल इंटर कॉलेज के गेट पर परीक्षार्थियों ने हंगामा भी किया था। बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी भी की गई थी।

डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि 13 अप्रैल को 30 मार्च की दूसरी पाली में निरस्त अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्रों पर औसत उम्र से ज्यादा दिखने पर परीक्षार्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा।

गुजराती, मराठी, कन्नड़, सिंधी, तेलगू की परीक्षा देने नहीं आए परीक्षार्थी

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल में गुजराती, मराठी, कन्नड़, सिंधी, तेलगू विषय की परीक्षा देने परीक्षार्थी नहीं आए। गुजराती विषय के लिए पंजीकृत तीनों अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उर्दू में 30 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 181 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसी तरह मराठी में दो, कन्नड़ में एक, सिंधी में तीन, तेलगू में एक परीक्षार्थी पंजीकृत था। दूसरी पाली में इंटर में समाजशास्त्र विषय में पंजीकृत 6491 में से 5567 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 924 अनुपस्थित रहे। रसायन विज्ञान विषय में पंजीकृत 32742 में से 27918 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 4824 अनुपस्थित रहे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96